Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पोड़ैयाहाट में हो रहा है आंखों का निशुल्क इलाज
    Breaking News झारखंड

    गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पोड़ैयाहाट में हो रहा है आंखों का निशुल्क इलाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पोड़ैयाहाट में हो रहा है आंखों का निशुल्क इलाज

    पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन में आंखों के सफल इलाज हेतु समीपवर्ती राज्यों के लोग भी शिविर में पहुंच रहे हैं।आंखों के समस्याओं से हो रहे हैं लाभान्वित।

    *इम्पैक्ट इण्डिया फाउंडेशन द्वारा लाइफ लाइन प्रोजेक्ट के तहत् बिड़ला फाउंडेशन, भारतीय रेल एवं भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में झारखण्ड सरकार एवं जिला प्रशासन गोड्डा के सहयोग से निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधा से लैस “लाइफ लाइन एक्सप्रेस” ट्रेन के अंदर चल रहा है। 27 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले उक्त शिविर में समाचार प्राप्त होने तक आंखों से सम्बंधित लगभग 150 से अधिक मरीजों के द्वारा निबंधन कराया गया था। रेडक्रॉस गोड्डा से अखिल कुमार झा, प्रीतम एवं शशि कुमार मांझी ,शिविर में अनुमंडल कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मी ने अपनी सेवा दी। आज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री फुलेश्वर मुर्मू के द्वारा ओपीडी, प्री ओपीडी एवं पोस्ट ओपीडी का मुआयना कर सेवा में प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया और व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जाहिर की। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि गोड्डा के पोड़ैयाहाट स्टेशन पर तीसरी बार लगे इस कैम्प में देश के सुप्रसिद्ध अनुभवी चिकित्सकों एवं शल्य चिकित्सकों द्वारा विभिन्न चरणों में आंख, कान, कटे होंठ, स्त्रियों के स्तन एवं गर्भाशय कैंसर की निःशुल्क जांच, परामर्श, इलाज, चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा की जा रही है। मरीजों के एक सेवादार के साथ निःशुल्क आवासन सुविधा के साथ -साथ उन्हें निःशुल्क भोजन, दवाइयां, चश्मा एवं श्रवण यंत्र भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आगामी 01फरवरी 2024 तक आँख की जांच एवं आंखों का ऑपरेशन आगामी 2 फरवरी तक की जाएगी जबकि 03 से 7 फरवरी 2024 तक कान संबंधी समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में गोड्डा के सभी 9 प्रखंड के अलावा निकटवर्ती बिहार के बांका एवं भागलपुर जिला से भी मरीज बड़ी संख्या में आकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्यालय कक्ष में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंड से आए लोगों की समस्याओं को सुना
    Next Article राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वावधान में स्थानीय अटल मोहल्ला क्लिनिक वार्ड नंबर 05 में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया गया

    Related Posts

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    July 20, 2026

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    July 20, 2026

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.