Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा के द्वारा सदर अस्पताल जामताड़ा में आयोजित स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का किया गया शुभारंभ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा के द्वारा सदर अस्पताल जामताड़ा में आयोजित स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का किया गया शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) के द्वारा सदर अस्पताल जामताड़ा में आयोजित स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का किया गया शुभारंभ

    शहीद दिवस के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर उपायुक्त ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया

    कुष्ठ रोग से डरें ना कि कुष्ठ रोगी से – उपायुक्त

    कुष्ठ रोगियों के साथ किसी प्रकार का भेद भाव ना करें, उन्हें भी समाज में रहने का सामान अधिकार है; कुष्ठ लाइलाज नहीं है समय पर इलाज होने से रोगी पूर्णतः ठीक हो जाता है – उपायुक्त

    30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

    आज दिनांक 30.01.2024 को सदर अस्पताल जामताड़ा में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) एवं सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

    इससे पूर्व उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) सहित अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के मौके पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

    *”यदि कुष्ठ रोग का जल्द पता चल जाए तो यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है।”*

    वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में आज से आगामी 13 फरवरी 2023 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान पखवाड़ा के रूप में मानना जायेगा। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग के बारे में जो समाज में कई तरह की भ्रांतियां प्रचलित हैं, जबकि वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि “यदि कुष्ठ रोग का जल्द पता चल जाए तो यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है।” ऐसे में कुष्ठ रोगी के साथ उठने बैठने, खाने पीने आदि किसी भी क्रिया से यह रोग दूसरों में नहीं फैलता है। यह छुआछूत का रोग नहीं है, इसलिए इस मानसिकता को अपने दिमाग से निकाल दें। कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता है ना की कुष्ठ रोगी से। उनके साथ सामान्य मरीजों के तरह ही व्यवहार करें। उनके साथ किसी भी प्रकार से भेद भाव ना करें।

    *कुष्ठ मुक्त जामताड़ा बनाने में सहयोग दें जिलेवासी*

    इस मौके पर उपायुक्त के नेतृत्व में कुष्ठ मुक्त जामताड़ा बनाने को लेकर सभी ने संकल्प लिया। वहीं उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील किया कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है। इसका समय रहते इलाज शुरू करने से शीघ्र ही जड़ से इसका उन्मूलन संभव है। जांच के अनुसार, दवाई का नियमित सेवन करने से कुष्ठ पूरी तरह से ठीक हो जाता है, इसलिए आप सभी लोग जामताड़ा जिला को कुष्ठ मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें। इस जागरूकता अभियान के जरिए अपने आसपास में इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को सही उपचार की जानकारी दें, उन्हें मोटिवेट करें, ताकि कुष्ठ रोग का पूरी तरह से जामताड़ा में उन्मूलन हो सके।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ डीसी मुंशी, डीपीएम सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में पूरे राज्य के विभिन्न जिला अध्यक्ष बदले गए
    Next Article समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.