Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए प्रवीण सिंह उर्फ़ राजू दा- अनुग्राहित प्रसाद साह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए प्रवीण सिंह उर्फ़ राजू दा- अनुग्राहित प्रसाद साह

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए प्रवीण सिंह उर्फ़ राजू दा- अनुग्राहित प्रसाद साह

    :–प्रवीण भैया की कमी पार्टी कभी पूरा नहीं कर सकता-हिसाबी राय

    जिंदगी और मौत के बीच हर कोई फासला चाहता है।लेकिन इसके बाद भी हर किसी को एक न एक दिन मौत आनी है।जिंदगी का एकमात्र सच मौत है।पाकुड़ के भाजपा जिला सोशल मीडिया कोर्डिनेटर व जिला वॉलीबॉल संघ के शुभचिंतक,खिलाड़ी और खेल-प्रेमी प्रवीण कुमार सिंह का बीते दिनों कोलाक़ाता में ईलाज के दौरान निधन हो गई थी।जिसे लेकर जिला वॉलीबॉल संघ पाकुड़ के द्वारा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय के नेतृत्व में रेलवे मैदान,पाकुड़़ में उनकी चित्र पर पुष्पांजलि कर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।सभी कार्यकर्ताओं की आँखे नम थी।
    कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह अनिकेत गोस्वामी सम्पा साहा अखिलेश कुमार चौबे संजय कुमार ओझा अशोक प्रसाद पार्वती देवी राणा शुक्ला सादेकुल आलम जयदेव मंडल लोकसभा विस्तारक मनोज कुमार सिंह पाकुड़ विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह उपाध्यक्ष पिंका पटेल मनोरमा देवी आदि मौजूद थे।
    वे सिर्फ भाजपा के सोशल मीडिया कोर्डिनेटर ही नहीं थे बल्कि खिलाड़ी और खेल प्रेमी एवं समाजसेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।उनके पाकुड़ में चाहने वाले हजारों थे।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा की राजू दा इतना कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गए विश्वास नहीं हो रहा है।वे हमेशा पार्टी के लिए खड़े रहते थे।जब भी पाकुड़ भाजपा को कोई परेशानी होती थी तो वे चट्टान बनकर खड़े रहते थे।उनके द्वारा पार्टी हित में किये गए कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।भाजपा के जिला उपाध्यक्ष-सह-जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय ने कहा की जैसे ही प्रवीण भैया का निधन की सुचना मिली विश्वास ही नहीं हो रहा था।वे पाकुड़ भाजपा के लिए रीढ़ थे।उनकी कमी पाकुड़ भाजपा को हमेशा खलेगी।ईश्वर उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में साहनशक्ति दे।निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा की प्रवीण जी एक खूबसूरत इंसान और सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे।उसे शाश्वत शांति मिले। मैं उनके परिजनों लिए हमेशा हूँ।उन्होंने कही की निधन की समाचार सुनकर सचमुच दुख हुआ है। मैं उनकी दयालुता और उदारता को कभी नहीं भूलूंगी।
    श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अखिलेश कुमार चौबे ने कहा कि प्रवीण कुमार सिंह उर्फ़ राजू दा राजापाड़ा स्थित राजबाड़ी से ताल्लुक रखते थे।उनकी धर्मपत्नी मीरा पाण्डेय उर्फ़ डोली दीदी राजबाड़ी की बेटी है।वे पाकुड़ जिले में अपनी समाजसेवा की बदौलत और भाजपा पदाधिकारी के रूप में जानी जाती है। रांची से पाकुड़़ आए प्रवीण सिंह के मित्र सिद्धार्थ चतुर्वेदी एवं सुभाष कुमार ने कहा कि राजू दा बैंक पीओ की नौकरी छोड़ने के बाद वे कुछ दिनों तक घर पर ही रहे लेकिन धीरे धीरे समाजसेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने लगे।भाजपा ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भाजपा जिला सोशल मीडिया कोर्डिनेटर बनाया।कोरोना काल में ज़ब लोग घरों में दुबके हुए थे उस दौरान मीरा फाउंडेशन के बैनर तले हजारों घरों पर राशन,भोजन,सेनिटाइजर, मास्क आदि पहुँचाने का काम किया।यहाँ तक की रोटी बैंक के माध्यम से गरीबों को भोजन कराने और ब्लड बैंक में जरूरतमंदो को ब्लड पहुँचाने का काम भी किया।कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा की प्रवीण कुमार सिंह का निधन पाकुड़ के लिए बड़ी क्षति है।पाकुड़ की जनता उनके मिलनसार स्वभाव और समाजसेवा को हमेशा याद रखेंगे।
    आज के श्रद्धांजलि सभा में ओमप्रकाश नाथ उजय राय लाल्टू भौमिक निर्भय सिंह गुलाम अंबिया हजरत शेख कृष्ण यादव अभिषेक पासवान जितेश रजक उदित उदय सेन वसीम अकरम मधु शेख दिलदार शेख आदि सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटा, दो बच्चों की मौत
    Next Article भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में पूरे राज्य के विभिन्न जिला अध्यक्ष बदले गए

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.