Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आप्त सचिव और शहर के वरिष्ठ पत्रकार रहे मनिंदर चौधरी पंचतत्व में हुए विलीन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आप्त सचिव और शहर के वरिष्ठ पत्रकार रहे मनिंदर चौधरी पंचतत्व में हुए विलीन

    Nijam KhanBy Nijam KhanJanuary 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आप्त सचिव और शहर के वरिष्ठ पत्रकार रहे मनिंदर चौधरी पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा नेताओं के संग कॉरपोरेट एवं पत्रकार जगत से जुड़े कई लोग अंतिम यात्रा में हुए शामिल, जताया गहरा शोक

    जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा राज्य के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास के निजी आप्त सचिव के रूप में विगत 25 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे एवं शहर के वरिष्ठ पत्रकार रहे मनिंदर चौधरी रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बाराद्वारी देवनगर निवासी मनिंदर चौधरी का भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बड़े पुत्र मनोज चौधरी द्वारा मुखाग्नि दी गयी। अंतिम यात्रा में भाजपा के वरीय नेतागण, कार्यकर्ता, कॉरपोरेट एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े कई लोग शामिल हुए। इससे पूर्व, कुम्हारपारा, देवनगर, बाराद्वारी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन को लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान आवास एवं स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम दर्शन को आने वाले सभी लोगों की आंखें नम थी। भाजपा नेताओं एवं आमजनों ने नम आंखों से मनिंदर चौधरी को नमन कर अंतिम विदाई दी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बताया कि मनिंदर चौधरी के निधन से सामाजिक स्तर पर अपूर्णीय क्षति हुई है। विगत 25 वर्षों से उन्होंने लोगों की समस्या पर संज्ञान लेकर उनका त्वरित समाधान किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास के मुख्य मंत्रितत्व काल में उनकी सेवा सराहनीय रही। भाजपा नेताओं ने बताया कि उनके असामयिक निधन से शहर को एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार की कमी हमेशा महसूस होगी। इस दौरान मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनका ढांढस बंधाया। ज्ञात हो कि 74 वर्षीय मनिंदर चौधरी का शनिवार दोपहर को टाटा मेन अस्पताल में ब्रेन हेमरेज के कारण निधन हो गया था। उनके निधन पर पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई लोगों ने गहरा शोक जताया है।

    इस दौरान स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर ललित दास, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, टुनटुन सिंह, शिवशंकर सिंह, खेमलाल चौधरी, विष्णु कैवर्तो, बीके शर्मा, संजीव सिंह, रजत सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, अमरजीत सिंह राजा, अखिलेश चौधरी, अमित अग्रवाल, भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, खेमलाल चौधरी, कमलेश सिंह, सतवीर सिंह सोमू, बोलटू सरकार, सुरेश शर्मा, दीपक झा, संतोष ठाकुर, नीरज कुमार, काजू शांडिल, मिथिलेश साव, सन्नी संघी, ओम पोद्दार समेत सैकड़ों अन्य ने नमन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर आयकर विभाग इलेवन ने बोकारो आयकर विभाग इलेवन को हराया
    Next Article सोनारी कम्यूनिटी सेंटर में एकदिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट और सेमिनार का हुवा आयोजन दिनेश कुमार ने किया पुरुस्कृत

    Related Posts

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    May 31, 2025

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    May 31, 2025

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 31, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    570 करोड़ के कोयला घोटाले के छह आरोपियों को SC से जमानत, मगर रहना होगा छत्तीसगढ़ से बाहर

    टेल्को थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

    सुबोध श्रीवास्तव ने घाटशिला प्रकरण पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निंदा की

    आनंद मार्ग की ओर से पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन 100 बीज बॉल एवं 100 फलदार पौधे बांटे गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.