Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आप्त सचिव मनिंदर चौधरी के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिजनों के प्रति जताई संवेदना
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आप्त सचिव मनिंदर चौधरी के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिजनों के प्रति जताई संवेदना

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आप्त सचिव मनिंदर चौधरी के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन समेत कई नेताओं ने जताया गहरा शोक, शोकाकुल परिजनों के प्रति जताई संवेदना

    जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पिछले 25 वर्षों से निजी आप्त सचिव रहे 74 वर्षीय मनिंदर चौधरी का ब्रेन हेमरेज के कारण शनिवार को टाटा मेन अस्पताल में दोपहर करीब 2:30 बजे निधन हो गया। मनिंदर चौधरी के असामयिक निधन से जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्त्ताओ में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने टाटा मेन अस्पताल जाकर स्थिति की जानकारी ली और परिवारजनों का ढांढस बंधाया। भाजपा ने उन्हें आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मनिंदर चौधरी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि मनिंदर चौधरी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है और स्तब्धकारी। लंबे समय तक उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों की बिना किसी भेदभाव के सेवा की। अपने सरलता, सक्रियता, जुझारूपन और कार्य निष्ठा से उन्होंने आमजनों की कई समस्याओं का प्रतिदिन समाधान किया। गुंजन यादव ने मनिंदर चौधरी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने एक अभिभावक को खो दिया है। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति एवं परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रवक्ता प्रेम झा ने भी मनिंदर चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेम झा ने कहा कि एक अभिभावक के रूप में उनका मार्गदर्शन सदैव मिला। उन्होंने इसे व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि शहर ने एक कुशल सेवक और अनुभवी पत्रकार को खो दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की कई समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेकर उसका समाधान किया। लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्य कुशलता के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। प्रेम झा ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति की पार्थना एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    वहीं, मनिंदर चौधरी के निधन पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आप्त सचिव के रूप में उन्होंने सराहनीय और अविस्मरणीय सेवा दी। कहा कि उनके निधन ने पत्रकारिता जगत के एक अनुभवी पत्रकार और कुशल सेवक को खो दिया है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है। श्री शुक्ल ने ने उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और प्रभु से उनके पुण्यात्मा के शांति की प्रार्थना की है।

    कल होगा अंतिम संस्कार: मनिंदर चौधरी का अंतिम संस्कार 28 जनवरी, रविवार को भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 11 बजे कुम्हारपारा, देवनगर, बाराद्वारी स्थित आवास से भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

    मनिंदर चौधरी के निधन पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा, पवन अग्रवाल, टुनटुन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की पार्थना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार ट्रक ने लिया 4 वर्षीय बच्चे का जान,ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, बीडीओ तथा सीओ पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त कर किया शांत
    Next Article गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.