Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Godda:जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीणा ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    Godda:जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीणा ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीणा ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

    गांधी मैदान गोड्डा में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह
    —————————–
    जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान, गोड्डा में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर 24 जनवरी 2024 को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में उपायुक्त श्री जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीणा ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की साथ ही पूर्वाभ्यास परेड की सलामी दी। परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक एवं भव्य परेड का स्वरूप प्रदर्शित किया गया। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत परेड का पूर्वाभ्यास दिनांक- 18.01.2024 से चल रहा था, जिसके तहत आज दिनांक 24.01.2024 को अतिम पूर्वाभ्यास किया गया ।

    जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त द्वारा जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थल की अन्य तैयारियों का भी जायजा लिया गया । विधि व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, एंबुलेंस, अग्निशामक आदि को लेकर संबन्धित विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया । उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह भव्यता से मनाया जाएगा।

    इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड में भाग ले रहे प्लाटुन का हौसला बढ़ाया।उन्होंने सभी टुकड़ियों को पूरे स्वाभिमान व गर्व के साथ परेड में भाग लेने की नसीहत दी। उन्होंने परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ऐसे ही 26 जनवरी को परेड सुंदर व खूबसूरत दिखे इसके लिए आप सभी अपना शत प्रतिशत देंगे।

    पूर्वाभ्यास परेड के मौके पर नजारत उप समाहर्ता श्री धीरज ठाकुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री श्रवण राम सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को निमंत्रण
    Next Article उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ,गोड्डा के द्वारा संयुक्त रुप से सड़क सुरक्षा की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    May 26, 2026

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    May 26, 2026

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

    CBSE पोर्टल स्थिर: IIT टीम तकनीकी खामियों की जांच में जुटी

    भारत में जनस्वास्थ्य: बाज़ार की पकड़ और ग्रामीण चुनौती

    मुर्शिदाबाद निरुद्ध केंद्र: 3 बांग्लादेशी घुसपैठिए हिरासत में

    जनसांख्यिकी परिवर्तन समिति गठित: अमित शाह

    मुंबई में 60 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

    काशीगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेप-पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार

    एआई: मानवता के लिए वरदान या महाविनाश का खतरा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.