Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने साकची नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे’, ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम के नारे लगाकर नेताजी के योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। नेताजी क्रांति से ही स्वाधीनता दिलाने के पक्षधर थे और युवा नौजवानों को संगठित कर वर्ष 1943 में आजाद हिन्द फौज का गठन किया। गुंजन यादव ने कहा कि नेताजी ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं में आजादी के लिए लड़ने का जज्बा पैदा किया। नेताजी ने आजादी के लिए जय हिन्द, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे ओजस्वी नारों से युवाओं में स्वाधीनता की अलख जगाई। विपरीत एवं विषम परिस्थितियों के बीच माँ भारती के लिए किया गया उनका संघर्ष एवं उनके क्रांतिकारी विचार आने वाली पीढियों में देशभक्ति की अलख जगायेंगे व सदा प्रेरणाश्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवा वर्ग उनके आदर्शों पर चलकर अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाएं।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नीरज सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, अजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रसाद, बीनानंद सिरका, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय सिंह, अजय सिंह, बबलू गोप, त्रिदेव चट्टराज, बिमल बैठा, रॉकी सिंह, संतोष कुमार, मीरा शर्मा, अतुल प्रभात, दिलीप पासवान, हरेराम यादव, दसरथ शुक्ला, संजीत चौरसिया, एस कार्तिक, गणेश मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    भवदीय,
    प्रेम झा
    मीडिया प्रभारी
    भाजपा जमशेदपुर महानगर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सनराइज एनक्लेव में सुंदरकांड और भजन संध्या का हुआ आयोजन
    Next Article तामोलिया स्थित ज़ेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, मनाई गयी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.