Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ED दफ्तर को पुलिस छावनी में किया गया तब्दील , ईडी की कार्रवाई को लेकर आदिवासी संगठन में नाराजगी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    ED दफ्तर को पुलिस छावनी में किया गया तब्दील , ईडी की कार्रवाई को लेकर आदिवासी संगठन में नाराजगी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 19, 2024Updated:January 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ED दफ्तर को पुलिस छावनी में किया गया तब्दील , ईडी की कार्रवाई को लेकर आदिवासी संगठन में नाराजगी

     

    राजधानी रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ मामले को लेकर रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय को पूरी तरह से अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है.

     

    बैरिकेडिंग के साथ मोर्चा भी बनाया गया: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रांची एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ईडी ऑफिस में दो गनर वाले मोर्चे का निर्माण तो पहले ही कर दिया गया था. उसके साथ ही पूरे ईडी दफ्तर के बाहर जाल लगा दिया गया था. शुक्रवार अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा चारों तरफ बैरिकेडिंग कर सुरक्षा को और पुख्ता बना दिया गया है. सुरक्षा जांच के बिना अब कोई भी ईडी दफ्तर में प्रवेश नहीं कर पाएगा.

    20 जनवरी को सीएम से होगी पूछताछ: रांची जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को पूछताछ होनी है. पूछताछ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ईडी ने मुख्य सचिव, डीजीपी और रांची एसएसपी को भी पत्र लिखा था. ईडी के पत्र मिलने के बाद रांची पुलिस के द्वारा सीएम हाउस, ईडी के रांची जोनल आफिस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ईडी के अफसर जो सीएम हाउस में पूछताछ के लिए जाएंगे, उनके लिए भी ईडी कार्यालय से सीएम हाउस तक विशेष तौर पर स्कॉट की व्यवस्था की गई है.

     

     

    जमशेदपुर- बार ईडी के समन जारी करने के बाद एक ओर जहां राज्य के मुख्यमंत्री और सरकार के अस्तित्व पर संकट के बादल घिरते जा रहे हैं वहीं अब लोगों में भी ईडी की कार्रवाई को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को जमशेदपुर के नेशनल हाईवे सिमोलडांगा चौक पर झारखंडी समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान लोगों ने ईडी और भाजपा- आरएसएस विरोधी नारे लगाए. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि राज्य में चुनी हुई सरकार को केंद्र और आरएसएस के इशारे पर ईडी के जरिए परेशान किया जा रहा है जिससे राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है. लोगों ने ईडी की कार्रवाई को दुर्भवना से ग्रसित बताया और कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो झारखंडी जनमानस अब सड़कों पर उतरकर ईडी का विरोध करेगी. इसमें दीपक रंजन, डेमका सोय व अन्य शामिल हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से इस वर्ष भी बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आगामी 21 जनवरी…
    Next Article अबुआ आवास के मिले 31 लाख आवेदन, 29.97 लाख का हुआ सत्यापन

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.