Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम हेमंत सोरेन से ईडी के पूछताछ के वक्त लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ने के सवाल पर बिफरे राज्यपाल, कहा- आखिर क्यों बिगड़ेंगे हालात
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सीएम हेमंत सोरेन से ईडी के पूछताछ के वक्त लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ने के सवाल पर बिफरे राज्यपाल, कहा- आखिर क्यों बिगड़ेंगे हालात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएम हेमंत सोरेन से ईडी के पूछताछ के वक्त लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ने के सवाल पर बिफरे राज्यपाल, कहा- आखिर क्यों बिगड़ेंगे हालात

    Ranchi, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य में जारी ताज़ा घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कहा कि आखिर क्यों लॉएंड ऑर्डर पर असर पड़ेगा. ईडी अपना काम कर रहा है और सीएम हेमंत सोरेन को सही जवाब ईडी को देना है. इसमें लॉ एंड बिगड़ने की बात कहां है. कोई कानून से ऊपर नहीं है. इसलिए लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की बात ही नहीं है. एक सवाल के जबाव में राज्यपाल सी राधाकृष्णन ने कहा कि आखिर पब्लिक क्यों गुस्सा होगी. उसे गुस्सा होने की जरूरत क्या है. ऐसा सवाल ही नहीं उठता है. लोकतंत्र में इन सब बातों की कोई जगह नहीं है. यहां तक प्रधानमंत्री ने को भी जांच एजेंसियों (एसआईटी) को सवालों के जवाब दिए हैं. अगर आपको जननेता बनना है तो आपको जवाब देनी ही होगा. उनका इशारा सीएम हेमंत सोरेन की तरफ था.

     

    झामुमो प्रवक्ता ने ईडी की कार्रवाई पर रोष जताते हुए कहा कि इससे राज्य की जनता में है आक्रोश

     

    बीते मंगलवार को झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने ईडी की कार्रवाई पर रोष जताते हुए कहा कि इससे राज्य की जनता में आक्रोश है. ईडी ने अगर चेतावनी को समझने में देर की तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर सवाल भी उठाए. झामुमो ने ईडी की कार्रवाई को एक बार फिर राजनीति से प्रेरित करार दिया है.

     

    ईडी की कार्रवाई सार्वजनिक होने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई. कहा कि राज्य सरकार को परेशान किया जा रहा है. ईडी राज्य में भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है. पिछले वर्ष 14 अगस्त को पहला समन किया गया. उन्हें पता होगा कि इस दिन मुख्यमंत्री कितने व्यस्त रहते हैं. ईडी छापेमारी करती है, लेकिन यह नहीं बताती कि किसके यहां से क्या बरामद हुआ है. ईडी के साथ राजनीतिक लड़ाई लड़ने पर विवश किया जा रहा है. जैसा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किया गया, वैसा ही झारखंड में किया जा रहा है. राज्य सरकार ने कैबिनेट में निर्णय लेकर कहा है कि आप पूरे तथ्य के साथ आइए, हम पूरा सहयोग करेंगे. नया वर्ष आरंभ होने के साथ ही फिर से शुरूआत की गई है. इतने दिनों से ईडी ने कई लोगों को पकड़ कर रखा है. उसमें राजनीतिक लोग भी हैं. ईडी को बताना चाहिए कि किसके पास से क्या मिला. ईडी को यह भी बताना चाहिए कि उसकी सूचनाएं सार्वजनिक कैसे हो रही है.

    कहा- आखिर क्यों बिगड़ेंगे हालात सीएम हेमंत सोरेन से ईडी के पूछताछ के वक्त लॉ एंड ऑर्डर के बिगड़ने के सवाल पर बिफरे राज्यपाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरु गोबिंद सिंह जयंती पर शौर्य संस्था ने लगाया सेवा शिविर
    Next Article मिथिला सांस्कृतिक परिषद , जमशेदपुर के द्वारा आदित्यपुर स्थित बाबाकुटी में हुआ कम्बल वितरण

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.