Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Bihar: नीतिश कैबिनेट का फैसला, गरीब परिवारों के लिए खोला खजाना, मिलेंगे इतने लाख रुपये
    Breaking News Headlines बिहार

    Bihar: नीतिश कैबिनेट का फैसला, गरीब परिवारों के लिए खोला खजाना, मिलेंगे इतने लाख रुपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Bihar: नीतिश कैबिनेट का फैसला, गरीब परिवारों के लिए खोला खजाना, मिलेंगे इतने लाख रुपये
    बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नीतीश कुमार की सरकार ने जातीय आधारित गणना के तहत हर निर्धन परिवार को 2 लाख रुपए देने की योजना पर मुहर लगा दी है. बता दें, बिहार कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को 18 एजेंडे पर मुहर लगाई गई. जानकारी के अनुसार बिहार के 94 लाख 33 हज़ार 312 परिवार को योजना की राशि दी जाएगी.

     

     

    कैबिनेट विभाग के प्रमुख सचिव के अनुसार यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी. बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत 62 उद्योगों के लिये भी राशि दी जाएगी. वहीं मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का विस्तार किया गया. विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग विभिन्न बैंकिंग सेवा भर्ती बोर्ड विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 9 करोड़ 79 लाख 50 हजार वार्षिक व्यय की स्वीकृति की गई है. इसके साथ ही नगर परिषद मोकामा क्षेत्र से जल निकासी के लिये 40 करोड़ 56 लाख15 हज़ार रुपये की स्वीकृति मिली है.

    सड़क दुर्घटना में मौत पर अब मिलेंगे 5 लाख रुपये

    कैबिनेट विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत पर मृतकों के परिजन को मिलने वाली राशि में इजाफा किया गया है. सड़क दुर्घटना में मौत पर अब पांच लाख रुपए की राशि मिलेगी. सीएम प्रोत्साहन राशि में भी इजाफा किया गया है. वहीं सीएम चिकित्सा सहयता योजना में गुर्दा इलाज के लिए 2.5 लाख रुपए मिलेगा. मोकामा नगर परिषद में जल निकासी योजना की स्वीकृति दी गई है. मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में 40 करोड़ 56 लाख रुपए का ड्रेनेज सिस्टम की स्वीकृति दी गई है. ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण बुडको के हाथो में दी गई है.

     

     

    नए तरह से बनाया जाएगा बिहार निवास

    एस सिद्धार्थ ने बताया कि दिल्ली का बिहार निवास नए सिरे से बनाया जाएगा. बिहार निवास पर कुल 121 करोड़ 83 लाख रुपए खर्च की जाएगी. दिल्ली निवास पुनर विकास कार्य के एजेंट पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है. गया जिला के दाउदनगर में सोलर प्लांट लगेगा. कुल 25 एकड़ 89 डिसमिल जमीन पर सोलर प्लांट निर्माण किया जाएगा. बिहार के विभिन्न वर्गों के गरीब परिवारों को आर्थिक विकास के लिए बिहार सरकार ने नई पॉलिसी लाई है. बिहार लघु उद्यमी योजना की स्वीकृति दी गई है. इस योजना से बिहार के विभिन्न वर्गों के गरीब परिवारों को मदद किया जाएगा. बिहार में जातिगत गणना के बाद तकरीबन 94 लाख ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक रूप से काफी गरीब हैं.

    सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए भी राशि स्वीकृत

    कैबिनेट विभाग के प्रमुख सचिव के अनुसार मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत 9 करोड़ 79 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति दी है. योजना के तहत यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग सेवा भर्ती बोर्ड, आईबीपीएस एवं रेलवे भर्ती बोर्ड में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को बिहार सरकार निश्चित दर के अनुसार प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराती है. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में कल 7 नए पदों का सृजन किया गया है. पदों के सृजन पर कुल 71 लाख 61 हजार रुपए सालाना अतिरिक्त खर्च आएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गायकों में खुशी, झारखंड के नागपुरी भाषा में गायक धनेश लोहरा ने गाया गीत,प्राण प्रतिष्ठा पर जताई लोक गीत के माध्यम से अपनी खुशी
    Next Article महुआ मोइत्रा से जबरन खाली कराया जाएगा सरकारी बंगला, जारी हुआ नोटिस

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.