Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अयोध्याधाम में रामभक्तों के दर्शन के लिए भाजपा ने तैयार किया मेगा प्लान, 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय बैठक मेंभाजपा ने बनाई रूपरेखा, सांसद विद्युत महतो समेत शामिल हुए तमाम वरीय नेतागण
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    अयोध्याधाम में रामभक्तों के दर्शन के लिए भाजपा ने तैयार किया मेगा प्लान, 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय बैठक मेंभाजपा ने बनाई रूपरेखा, सांसद विद्युत महतो समेत शामिल हुए तमाम वरीय नेतागण

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अयोध्याधाम में रामभक्तों के दर्शन के लिए भाजपा ने तैयार किया मेगा प्लान, 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय बैठक में भाजपा ने बनाई रूपरेखा, सांसद विद्युत महतो समेत शामिल हुए तमाम वरीय नेतागण

     

     

    जमशेदपुर। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी हैं। 22 जनवरी को होने वाली भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए सम्पूर्ण विश्व व्याकुल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए भी खुल जाएगा। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए भाजपा की तरफ से भी मेगा प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत रेलवे की ओर से लोगों की मांग को देखते हुए अभी 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से दर्शन नगर आस्था स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। इस यात्रा के तह हज़ारों श्रद्धालुओं को राम मंदिर के विधिवत दर्शन करवाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में, मंगलवार को

     

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण की लोकसभा स्तरीय संयुक्त बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, विनय लाल, बब्बन गुप्ता, शशि भूषण भगत समेत पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के संग विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के बूथों से हजारों कार्यकर्ताओं को आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से टाटानगर स्टेशन से दर्शन नगर के लिए 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को एकसाथ ले जाया जाएगा। टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन का समय सुबह 11:50 बजे है।

     

     

     

    जो अगले दिन सुबह 3:20 में दर्शन नगर पहुंचेगी। 20 बोगियों वाली इस आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दे रही है जिसमें पहले श्रद्धाजलुओं का आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी कागजात के साथ पंजीयन होगा। इसके बाद चयनित यात्रियों को परिचय पत्र दिया जाएगा। यात्रियों को ट्रेन खुलने से 2 घंटे पहले स्टेशन आने एवं अपने साथ गर्म कपड़े एवं बिछावन साथ लाने का आह्वान किया गया है। श्री रसम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन के लिए आने-जाने का किराया 1300/- रखी गयी है। इस किराया शुल्क में राम भक्तों के लिए ट्रेन पर चढ़ने से लेकर अयोध्या दर्शन कराकर वापसी तक भोजन-पानी, ठहरने का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा वहां पर उनके रहने खाने व सभी व्यवस्थाओं का भी इंतजाम भाजपा की तरफ से किया जाएगा। सभी बोगियों में पार्टी की ओर से एक बोगी प्रमुख नियुक्त किये जाएंगे। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों को यात्रा के निमित्त रामभक्त आरक्षण पर्ची दी गयी।

    बैठक में जानकारी देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि यह हर्ष की बात है कि अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए रेलवे की ओर से संचालित होने वाले स्पेशल ट्रेन में पहला ट्रेन जमशेदपुर लोकसभा को दिया गया है। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रहे लोगों को किसी तरह की कोई दिक्क़त नहीं हो। उन्होंने विश्वास जताया कि अभी 29 जनवरी और 19 फरवरी के लिए स्पेशल ट्रेन दी गयी है, आगे इसकी संख्या बढ़ेगी।

     

     

     

    वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि रामलला के दर्शन करने वाले जत्थे में भजन-कीर्तन मंडली भी होगी। जो श्रीराम के भजन गाते हुए अयोध्या तक पहुंचेगी। अयोध्या पहुंचने पर वहां खाना, ठहरना एवं नाश्ता के संग प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं के दर्शन से लेकर सकुशल घर वापसी तक सभी व्यवस्था संगठन की तरफ से की जा रही है।

     

     

    वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता बब्बन गुप्ता ने बताया कि मंडल अध्यक्ष अपने बूथों के कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की पूरी सूची 19 जनवरी तक जिला कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करा दें। कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इन तिथि पर बहुत से ऐसे लोग हैं जो नहीं पहुंच पा रहे हैं उनके लिए पार्टी द्वारा विचार करके लोकसभा क्षेत्र के निर्धारित समय अनुसार अयोध्या धाम में मंदिर दर्शन कराने की व्यवस्था की जा रही है।

    बैठक के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, विनय लाल, बब्बन गुप्ता, शशि भूषण भगत, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव,

     

     

    दिनेश कुमार, कुसुम पूर्ति, देवयानी मुर्मू, नीरज सिंह, डॉ राजीव, राजन सिंह, मनोज कुमार सिंह, कल्याणी शरण, संजीव कुमार, सुधांशु ओझा संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, धर्मेंद्र प्रसाद, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा,

     

     

    बबलू गोप, अजय सिंह, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, संजय सिंह, संदीप शर्मा बौबी, हलधर दास, मंटू चरण दत्ता, शांतनु मुखर्जी, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, भोला शर्मा, रीति झा, पुष्पेंद्र मिश्रा, मनोज प्रताप, गौर चंद्र पात्रो, संजय अग्रवाल, विजय पांडेय, सदल महतो, संजय अग्रवाल, संतोष कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

     

    29 जनवरी एवं 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से चलेगी स्पेशल ट्रेन अयोध्याधाम में रामभक्तों के दर्शन के लिए भाजपा ने तैयार किया मेगा प्लान जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय बैठक मेंभाजपा ने बनाई रूपरेखा सांसद विद्युत महतो समेत शामिल हुए तमाम वरीय नेतागण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रांसजेंडर के लिये बनेगा बोर्ड, जिलास्तर पर भी कमेटी होगी गठितः कृपानंद झा
    Next Article स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने टिनप्लेट काली मंदिर में चलाया महासफाई अभियान

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.