Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीपीएससी ने जारी किया 68वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट, प्रियांगी मेहता बनीं टॉपर
    Breaking News Headlines बिहार शिक्षा

    बीपीएससी ने जारी किया 68वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट, प्रियांगी मेहता बनीं टॉपर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बीपीएससी ने जारी किया 68वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट, प्रियांगी मेहता बनीं टॉपर
    बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 322 उम्मीदवार सफल हुए हैं। BPSC द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस परीक्षा में पटना की प्रियांगी मेहता ने टॉप किया है, जिसे राजस्व अधिकारी का पद मिला है। वहीं मेरिट लिस्ट में अनुभव दूसरे, प्रेरणा सिंह तीसरे और अंजली जोशी चौथे स्थान पर रहीं।

     

     

    इस बार लड़कियों ने लहराया अपना परचम
    बीपीएससी ने बताया कि 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत मुख्य परीक्षा में सफल घोषित कुल 867 उम्मीदवारों का इंटरव्यू इंटरव्यू 8 से लेकर 15 जनवरी तक चला था। इंटरव्यू में कुल 817 उम्मीदवार शामिल हुए एवं 50 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। इंटरव्यू में अंतिम रूप से 322 का चयन हुआ है। अभी 2 पदों की जानकारी आनी बाकी है। बीपीएससी 68वीं परीक्षा में इस बार लड़कियों ने अपना परचम लहराया है। टॉप 10 में से टॉप 6 में केवल लड़कियां है। टॉप 10 में प्रथम, तीसरे, चौथे, सातवें, आठवें और 10वें स्थान पर लड़कियों का नाम है। इसी प्रकार दूसरे, पांचवें, छठे और नौवें स्थान पर लड़कों का नाम है।

     

     

     

    सफल उम्मीदवारों को अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में मिलेगी नियुक्ति
    बता दें कि परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में नियुक्ति प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को डीएसपी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर, जेल सुपरिटेंडेंट, स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर, सब इलेक्शन ऑफिसर आदि पदों पर नियुक्ति मिलेगी। योग्यता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले जहानाबाद के अनुभव का चयन सब रजिस्ट्रार / ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार के लिए हुआ है। वहीं, तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रेरणा सिंह का सेलेक्शन बिहार पुलिस सर्विस के लिए हुआ है।

     

     

    टॉपर प्रियांगी मेहता पटना के संदलपुर की रहने वाली हैं। प्रियांगी के पिता मिथिलेश कुमार इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की रिपेयरिंग शॉप चलाते हैं तो मां अर्चना देवी होममेकर हैं। प्रियांगी मेहता ने सत्यम इंटरनेशनल स्कूल अपनी स्कूलिंग की है और अरविंद महिला कॉलेज से 12वीं तथा बीएचयू से राजनीति विज्ञान में स्नातक है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमकर संक्रांति पर्व के अवसर पर ब्रह्माषि विकास मंच घाघीडीह इकाई द्वारा जरूरतमंद जनता के बीच चूड़ा, गुड और लाई का वितरण किया
    Next Article मथुरा शाही ईदगाह के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, हिंदू पक्ष को झटका

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.