रांची के OTC ग्राउंड में नमो पतंग महोत्सव का आयोजन, संजय सेठ के उड़ाया पतंग
14 जनवरी को राजधानी रांची में नमो पतंग महोत्सव मनाया गया । यह महोत्सव प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। बता दें कि रांची से लोकसभा सांसद संजय सेठ की ओर से मकर संक्रांति के दिन नमो पतंग महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। नमो पतंग महोत्सव में बच्चों के बीच पतंग प्रतियोगिता करायी जाती है। यह आयोजन बीते 16 वर्षों से सांसद संजय सेठ द्वारा कराया जा रहा है।
नमो पतंग महोत्सव की शुरुआत बाबा रामदेव ने की थी। इसके बाद रांची में नमो पतंग महोत्सव धूमधाम से मनाया जा जाता रहा है। रांची के रातु रोड स्थित ओटीसी ग्राऊंड में यह आयोजन किया गया । बता दें कि नमो पतंग महोत्सव साल के जनवरी महीने में मकर संक्रांति त्यौहार में कराया जाता है। इससे पहले यह आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जाता था। इस बार मोरहाबादी मैदान में खादी मेला की वजह से रातू रोड के ओटीसी ग्राउंड को चुना गया.