Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुंदरकांड पाठ से रविवार को गुंजायमान होगा भाजपा जमशेदपुर महानगर का जिला कार्यालय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सुंदरकांड पाठ से रविवार को गुंजायमान होगा भाजपा जमशेदपुर महानगर का जिला कार्यालय

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 14, 2024Updated:January 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुंदरकांड पाठ से रविवार को गुंजायमान होगा भाजपा जमशेदपुर महानगर का जिला कार्यालय, सुंदरकांड के पश्चात प्रसाद के संग मिट्टी के दीपक, बाती एवं धर्म ध्वजा का होगा श्रद्धापूर्वक वितरण, आयोजन के निमित्त भाजपा महानगर की सभी तैयारियां हुई पूरी

    जमशेदपुर। अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और श्री राम लला के आगमन को लेकर सभी जगह हर्ष और उल्लास देखा जा रहा है। देश में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे हैं। वहीं, अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा लौहनगरी जमशेदपुर को राममय बनाने के लिए मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। सुंदरकांड के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच प्रसाद का श्रद्धापूर्वक वितरण होगा। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी को ‘राम ज्योति’ के लिए रामभक्तों को मकर सक्रांति के दिन 14 जनवरी से 20 जनवरी तक लगातार 7 दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रतिदिन साकची जिला भाजपा कार्यालय में 11 मिट्टी के दिये, 11 बाती और एक राम ध्वज भेंटकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों से घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीपोत्सव मनाने का आग्रह करेंगे। सुंदरकांड पाठ के आयोजन एवं दीपक, बाती एवं धर्म ध्वजा के वृहद रूप में वितरण को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां शनिवार शाम तक पूरी हो गई। इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि रविवार को होने वाले सुंदरकांड पाठ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन में ख्याति प्राप्त पुरोहित पंडित अभिषेक पाठक एवं मानस सत्संग समिति के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। सुंदरकांड पाठ के विधिवत समापन के पश्चात भक्तजनों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग एवं दही-चूड़ा के श्रद्धापूर्वक वितरण की तैयारी की गई है। वहीं, शहर के रामभक्तों को 14 से लेकर 20 जनवरी तक लगातर सात दिन पश्चिम बंगाल के बलरामपुर से मंगाए गए मिट्टी के दीपक, बाती एवं धर्मध्वजा भेंटकर उनसे राम ज्योति की लौ जलाने का आग्रह करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला भाजपा कार्यालय में आयोजन को लेकर व्यापक साज-सज्जा की गई है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं सह रामभक्तों से आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा नेत्री सह समाजसेवी वीथिका झा ने लोगों को दिया निमंत्रण पत्र ,शामिल होने के लिए दी न्योता
    Next Article दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.