Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुणाल षडंगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से किया सौजन्य भेंट, भ्रष्टाचार, रेल, खेल, पुरुष अधिकार, स्वास्थ्य और शिक्षा सरीखे मांगों पर संज्ञान लेने का किया आग्रह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कुणाल षडंगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से किया सौजन्य भेंट, भ्रष्टाचार, रेल, खेल, पुरुष अधिकार, स्वास्थ्य और शिक्षा सरीखे मांगों पर संज्ञान लेने का किया आग्रह

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुणाल षडंगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से किया सौजन्य भेंट, भ्रष्टाचार, रेल, खेल, पुरुष अधिकार, स्वास्थ्य और शिक्षा सरीखे मांगों पर संज्ञान लेने का किया आग्रह

    पूर्व विधायक सह प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट किया. इस दौरान उन्हें नववर्ष 2024 सहित आगामी मकर संक्रांति और टुसू पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किया. मुलाकात के क्रम में कुणाल षाडंगी ने राष्ट्रपति महोदया को छह प्रमुख मांगों के संदर्भ में संज्ञान लेने का आग्रह किया.

    भ्रष्टाचारः कुणाल ने राष्ट्रपति महोदया को झारखंड के कैबिनेट सचिव द्वारा द्वारा केद्रीय एजेसी द्वारा भ्रष्टाचार से जुडे मामलों पर जारी समन पर विभाग के प्रमुख से अनुमति और सूचना वाली चिट्ठी के संदर्भ में जानकारी दी. वर्ष 2012 में पीएमएलए एक्ट पारित हुई थी. इस कानून में यह स्पष्ट प्रावधान है कि ईडी को यह विशेष शक्तियाँ दी गई है कि वह वित्तीय गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के मामलों में सीधे जाँच कर सकती है, उसे किसी से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है. इसलिए संघीय ढांचे में संवैधानिक परिवर्तन का नियम जो लोकसभा में पारित हुआ हो उसको राज्य के स्तर पर बदला जाना निहायत ही दुर्भाग्यपूर्ण भी है.

    पुरूष अधिकार : अभी हाल में संसद में पारित हुए विधेयक में भारतीय न्याय संहिता में एक नए कानून की धारा 69 के अनुसार अगर कोई पुरुष किसी महिला से शादी का वादा करके उसके साथ रिलेशनशीप में रहता है जबकि उसका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है तो उसे 10 साल की जेल हो सकती है। इस कानून का दुरूपयोग कानूनी सहमति से बनाए गए संबंधों को भी अपराध घोषित करने मे हो सकता है क्योकि यह साबित करने की जिम्मेदारी पुरुष पर छोड़ देता है कि उसने किसी महिला से शादी का वादा नहीं किया था।मामला दर्ज करने से पहले पुरुष और महिला के बीच कितने समय तक संबंध होना चाहिए, इस पर स्पष्ट जानकारी नहीं है, मतलब, वह सहमति से संबंध के 5 या 10 साल बाद भी यह मामला दर्ज कर सकती है। यह कानून कठोर है और इसके दुरुपयोग की अत्यधिक संभावना है। कुणाल ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि कानून को लागू करने से पहले इसकी गहन समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि पुरूष उत्पीडन से अन्य मामले भी लगातार बढ रहे हैं इसलिए पुरूष आयोग का गठन होना चाहिए।

    स्वास्थ्य : जमशेदपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। वहाँ AIIMS का सैटेलाईट केद्र स्थापित हो जिसके माध्यम से राज्य सरकार की MGM की व्यव्सथा में भी सुधार किया जा सके।

    शिक्षा : आदिवासी समाज की संसकृति, परंपरा, भाषा और लिपि को बचा कर रखने के लिए संवैधानिक रूप से स्थापिक शिक्षण संस्थाओं के प्रति गंभीर प्रयास की आवश्यकता है। आपके राज्यपाल होने के समय से घाटशिला अनुमंडल में आदिवासी विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग जारी है। कृपया इसे अमलीजामा पहनाया जाए।

    रेल : क्षेत्र की दशको पुरानी माँग चाकुलिया बडामारा रेल लाईन की योजना पर काम जल्द शुरू होना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि रेल मंत्री ने उन्हें सुचना दी है कि रेलवे बोर्ड ने इसे अपनी सूचि मे शामिल कर लिया है और कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही शिलान्यास किया जाएगा जिसके लिए बजटीय प्रावधान 2024-25 मे किया जाएगा।

    खेल : कुणाल ने आग्रह किया कि उडीसा बंगाल और झारखंड के संगम स्थल के स्थान पूर्वी सिंहभूम जिले के आदिवासी बहुल ईलाकों में फुटबॉल, हॉकी तथा तीरंदाजी की असीम संभावनाएं हैं वहाँ पर बैंगलोर की तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर खेल एकाडेमी की स्थापना की जाए।

    राष्ट्रपति ने आश्वस्त किया कि वे सभी विषयों पर विभागीय मंत्वय लेकर आगे कार्यवाही करेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJamtara:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला भू अर्जन विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article 13 ओर 14 जनवरी को होगा दोमुहानी संगम महोत्सव का भव्य आयोजन

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.