Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 12, 2024Updated:January 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा स्वामी जी के दूरदर्शी सलाह पर टाटा स्टील की पड़ी नींव।

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की 161वीं जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। शुक्रवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं के संग सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय स्वामी जी के छविचित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए भावनाएं व्यक्त की और उनके जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन और संघर्षों को स्मरण करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी शिक्षाओं और संदेशों से पूरी दुनिया को जीत लिया। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्श विचारों से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। स्वामी विवेकानंद केवल देश में ही नहीं पूरे विश्व में अपने ऊंचे विचारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने युवाओं को हमेशा प्रेरित करने का काम किया और इसीलिए उनके जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि जमशेदजी नसरवानजी टाटा का भारत को औद्योगिक राष्ट्र बनाने का सपना स्वामी विवेकानंद की दूरदर्शी सलाह पर साकार हुआ। टाटा स्टील इस्पात कारखाना की स्थापना में स्वामी जी का महत्वपूर्ण योगदान है। वर्ष 1893 में जापान से शिकागो की धार्मिक सम्मेलन यात्रा के दौरान पानी जहाज में जेएन टाटा और स्वामी विवेकानंद की मुलाकात हुई थी। जहां पहली और आखिरी भेंट के बाद ही जेएन टाटा ने भारत में इस्पात उद्योग खोलने का निर्णायक फैसला लिया।

    इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, विकास सिंह, डॉ राजीव, कुसुम पूर्ति राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, अमित अग्रवाल, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, विमल बैठा, निशांत कुमार, विजय कुमार सिंह, शशिकांत सिंह, पवन अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह चौहान, शशि यादव, लकी सिंह राजपूत, मुकेश कुमार, मनोज तिवारी, दीपक तिवारी समेत अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJamshedpur:टुसू पर्व के पूर्व भाजपा ने किया सोनारी में साड़ी धोती का वितरण
    Next Article हिट एंड रन मामले के संदर्भ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106( 2 ) के विषय में स्पष्ट निर्णय 3 जनवरी 2023 को लिया गया कि यह कानून लागू नहीं होगा:अखिलेश सिंह यादव

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.