Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी,कई ट्रांसफार्मर जलकर राख
    Breaking News अपराध झारखंड

    ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी,कई ट्रांसफार्मर जलकर राख

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी,आग में कई ट्रांसफार्मर जलकर हुआ राख,विस्पोट से लोगो मे भय का बना माहौल,1 हजार लीटर लगभग ट्रांसफार्मर तेल आग में जलकर हुआ खत्म,6 दमकल वाहन आग पर काबू पाने में जुटी,विधायक पहुँचे घटना स्थल,सरकार ,जिला प्रशासन के प्रति जताया नाराजगी

     

     

    धनबाद कोयलांचल में कई भीषण अगलगी की घटनाओं के बाउजूद जिला प्रशासन सरकार ने कोई सबक नही लिया है।आग से बचाव लोगो की सुरक्षा और भीषण आग पर काबू पाने का कोई व्यवस्था करने में गम्भीरता नही की है।हालांकि अगलगी की घटना के बाद सरकार, जिला प्रशासन रेस होती है।लेकिन जैसे ही मामला ठंडा होता है वैसे ही सरकार जिला प्रशासन सब भूल जाती है।

    ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र बिजली टीआरडब्लू ऑफिस परिसर (ट्रांसफार्मर मरम्मती कारखाना)में भीषण आग गुरुवार रात लगभग 10 बजे हुई।आग के भीषण रूप को देख आस पास रहने वालों में डर का माहौल बन गया।भीषण आग की लपटें ऊची ऊची उठने लगी।आग के काले गुबार पूरे क्षेत्र को अंधकार कर दिया।आग लगने की घटना से मौके पर डर अफरा तफरी हो गई।

     

     

     

    TRW (ट्रांसफार्मर मरम्मती कारखाना) परिसर में आग लगने के बाद मौके पर रखें कई ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ गई। बता दें कि यह वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर मरम्मती के लिए लाई जाती है जबकि इस जगह कई पुराने ट्रांसफार्मर भी रखें हुए थें। जानकारी के अनुसार मरम्मती किये गए करीब 20 से 25 ट्रांसफार्मर में आग लगने से ब्लास्ट हो गया और जलकर खाक हो गया वहीं ट्रांसफार्मर के लिए रखें गए करीब 1 हजार लीटर तेल भी जलकर ख़त्म हो गया।

    आग लगने की सूचना फायरब्रिगेड को दिया गया।दो दमकल की वाहन पहले मौके पर पँहुच आग पर काबू पाने का प्रयास की।लेकिन आग भीषण होने के कारण दो दमकल आग को बुझाने में असफल रही।4 दमकल की वाहन और बीसीसीएल की दमकल वाहन मौके पर पँहुची।कड़ी मशक्कत के बाद 4 घण्टे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

    जानकारी पाकर भाजपा विधायक राज सिन्हा  सदर थाना प्रभारी संतोष गुप्ता मौके पर पँहुचे।बिजली विभाग के महाप्रबंधक अशोक सिन्हा, अधिक्षण अभियंता सविनेन्द्र कश्यप , कार्यपालक अभियंता सुवेंद्र कुमार सहित अन्य भी पँहुचे।
    वही आग की घटना के 3 घण्टे बाद भी कोई भी जिला प्रशासन के अधिकारी के मौके पर नही पहुँचने पर विधायक ने नाराजगी जताई।अगलगी घटना स्थल के आस पास रहने वाले लोगो से विधायक ने बात की।लोगो ने विधायक को बताया कि यहाँ पूरा सिस्टम फेल है।उनलोगों को डर लग रहा है कि कोई अनहोनी न हो जाय।

     

     

     

    बिजली विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है।आग लगने के कारण का पता नही चल पाया है।

    वही स्थानीय युवती ने बताया कि अगर आग मध्य रात्रि में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।आग लगी कि घटना से डर लग रहा है।कोई व्यवस्था नही है कि आग पर काबू पाया जा सके।

    वही विधायक ने कहा कि आग की कई घटनाओं से जिला प्रशासन, सरकार कोई सीख नही ली है।बिजली के ऑयल क्वाइल की आग को काबू करने की कोई व्यवस्था जिला प्रशासन के पास नही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कालेज, सीएम साय का प्राण-प्रतिष्ठा से पहले बड़ा फैसला

    Related Posts

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.