Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से माननीय सासंद, जमशेदपुर श्री विधुत वरण महतो ने डुमरिया के छोटा अस्ति गांव के ग्रामीणों की समस्या को लेकर किया मुलाकात
    Breaking News झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से माननीय सासंद, जमशेदपुर श्री विधुत वरण महतो ने डुमरिया के छोटा अस्ति गांव के ग्रामीणों की समस्या को लेकर किया मुलाकात

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से माननीय सासंद, जमशेदपुर श्री विधुत वरण महतो ने डुमरिया के छोटा अस्ति गांव के ग्रामीणों की समस्या को लेकर किया मुलाकात

    *ग्राम प्रधान दवारा 12 परिवारों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से बहिष्कृत करने को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई को लेकर किया गया आश्वस्त*
    ——————————

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के कार्यालय कक्ष में माननीय सांसद, जमशेदपुर श्री विधुत वरण महतो ने मुलाकात कर डुमरिया प्रखंड के छोटा अस्ति गांव के 12 परिवारों को ग्राम प्रधान द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से बहिष्कृत करने का मामला संज्ञान में लाया । माननीय सासंद के साथ आए पीड़ित परिवार के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा 12 परिवारों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से बहिष्कृत कर दिया गया है।

    ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी दस्तावेजों में दस्तखत करने से मना कर दिया जा रहा है। साथ ही उनके बच्चों को गांव के अन्य परिवार के बच्चों के साथ खेल कूद, स्कूल आने जाने सहित अन्य सामान्य गतिविधियों में बहिष्कृत किया जा रहा है जिससे बच्चों के मानसिकता में बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस तरह की मानसिकता को हतोत्साहित करने की आवश्यकता है। इसे लेकर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस पूरे मामले की जांच करायें तथा गांव वालों को ऐसे कार्य जो विधि संगत नहीं है उसको लेकर समझाने की बात कही। उसके बावजूद अगर नहीं माने तो नियमानुसार कारवाई करने का निदेश दिया गया। मौके पर उन्होने सभी उपस्थित ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड, सर्वजन पेंशन, ग्राम पंचायत के सभी घरों में शौचालय है या नहीं इसकी जानकारी ली तथा सभी को आयुष्मान कार्ड बनाने, शौचालय का उपयोग किये जाने को लेकर प्रेरित किया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleChhattisgarh:मध्य भारत का फेफड़ा कहे जाने वाला छतीसगढ के हंसदेव जंगल को उजड़ने से बचाने के लिए फरवरी माह में सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी वहां दौरा कर आदिवासियों के एवं अन्य संगठनों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करेगा
    Next Article Jamshedpur:जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना, कई आवेदनों का किया गया ऑन द स्पॉट समाधान

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.