Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Jamtara:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    Jamtara:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2024Updated:January 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    ◼️ *डीएमएफटी फंड से बन रहे आंगनवाड़ी केंद्र भवनों की गुणवत्ता पर दें ध्यान – उपायुक्त*

    *◼️ सीएसआर मद से किए जाने वाले कार्यों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग को कार्य योजना बनाकर देने हेतु दिए गए निर्देश*

    *◼️ विगत बैठक में दिए गए निर्देश की हुई समीक्षा के दौरान दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश*

    आज दिनांक 10.01.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय साभार में डीएमएफटी (जिला खनन फॉउंडेशन ट्रस्ट) और सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा के अलावा विगत बैठक की कार्यवाही का अनुपालन, सीएसआर मद से स्वीकृत योजनाओं के अद्यतन प्रगति के अलावा डीएमएफटी मद से स्वीकृत योजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा किया गया।

    बैठक में उपायुक्त के द्वारा सीएसआर के तहत पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग को सीएसआर के तहत कराए जाने वाले कार्य के लिए प्रोजेक्ट/कार्ययोजना बनाकर देने का निर्देश दिया।

    *डीएमएफटी मद से स्वीकृत योजनाओं के प्रगति की हुई समीक्षा जल्द पूरा करने का निर्देश*

    वहीं डीएमएफटी की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इसके तहत 17 आंगनबाड़ी केंद्र बनना है, जिसमे से 14 में कार्य चल रहा है। उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश देते कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण का निर्देश दिया। साथ ही जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिले के झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कमी की जानकारी ली एवं डीएमएफटी मद से उक्त कार्य को कराए जाने हेतु निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा,जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, सहित एसपी माइंस चितरा के प्रतिनिधि, अंजनी फैरो एलॉयज के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJamtara:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में गणतंत्र दिवस 2024 के आयोजन हेतु आहूत बैठक संपन्न
    Next Article Dumka:युवक ने किया थाना प्रभारी से तंग आकर आत्महत्या

    Related Posts

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    June 3, 2026

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    June 3, 2026

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.