Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोड्डा:गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने को लेकर, समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में उपायुक्त श्री जिशान कमर ने की बैठक, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी
    Breaking News झारखंड

    गोड्डा:गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने को लेकर, समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में उपायुक्त श्री जिशान कमर ने की बैठक, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने को लेकर, समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में उपायुक्त श्री जिशान कमर ने की बैठक, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी

    बच्चों द्वारा निकाली जाएगी प्रभात फेरी, विभिन्न सरकारी विभागों के द्वारा झांकी का भी होगा आयोजन, परेड में स्कूली बच्चें भी होंगे शामिल

    आज दिनांक 11/01/2024 को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में को उपायुक्त श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इस दौरान समारोह की रूपरेखा बनायी गयी।

    गणतंत्र दिवस के दिन पूर्वाह्न नौ बजकर पांच मिनट में गांधी मैदान, गोड्डा में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन होगा।गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली झांकियों के मद्देनजर बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभागों का चयन करते हुए उनके संबंधित अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देशों का पालन करते हुए झांकियां निकालने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा की बीते वर्ष बेहतरीन कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा साथ ही साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान, गोड्डा में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा झांकी/परेड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले को भी सम्मानित किया जाएगा।

    उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी, गोड्डा को नगर की सफाई अभियान चलाकर 25 जनवरी तक संपन्न कर लेने का निर्देश दिया। उक्त क्रम में मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान, गोड्डा तक जाने वाली सड़कों एवं नालियों की सफाई, शहर के अंदर की नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

    गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित होने वाले परेड के लिए 18 जनवरी से पूर्वाभ्यास किया जाएगा एवं फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को संपन्न होगा। इस संबंध में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को प्रशिक्षण के दौरान मैदान में एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करते हुए किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया‌।

    बैठक में उप विकास आयुक्त, गोड्डा , अध्यक्ष नगर पंचायत, गोड्डा, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत, गोड्डा, सभी विभाग के कार्यालय प्रधान अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ,अध्यक्ष, जिला स्वतंत्रता सेनानी संघ, गोड्डा, राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सदस्य झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, जिले के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के सदस्य गण, विद्यालय/महाविद्यलय के प्रचार्य, गोड्डा एवं जिले के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचार साल में झारखंड में बनी 5200 किलोमीटर सड़क, 4600 किलोमीटर पर हो रहा काम- सुनील कुमार
    Next Article अधिवक्ताओं के हितों रक्षा के लिए राज्य बार कौंसिल कृतसंकल्पित: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.