Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्पाद विभाग के हाजत में एक युवक के द्वारा आत्महत्या मामले को लेकर विवाद और आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उत्पाद विभाग के हाजत में एक युवक के द्वारा आत्महत्या मामले को लेकर विवाद और आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्पाद विभाग के हाजत में एक युवक के द्वारा आत्महत्या मामले को लेकर विवाद और आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. युवक की मौत की जांच की मांग को लेकर आक्रोशित भीड़ ने एक बार फिर रांची के लालपुर चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया. सिटी एसपी के आश्वासन के बाद लालपुर चौक से लोगों ने जाम हटा लिया है.,,,
    वही लालपुर चौक पर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित भीड़ का आरोप है कि नितेश ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उत्पाद विभाग के कर्मियों के द्वारा उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दे दिया गया. प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग किया है .वही लालपुर चौक राजधानी का प्रमुख चौराहा है. चौराहे को जाम कर देने की वजह से चारों तरफ जाम लग गया. भीड़ सड़क पर किसी तरह का उत्पात में न मचा पाए इसलिए भारी मात्रा में पुलिस बल को लालपुर चौक पर तैनात कर दिया गया. सिटी डीएसपी सहित कई थानों की टीम मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, काफी समझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया
    गौरतलब है कि शनिवार को रांची के पुलिस लाइन रोड स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय के बाथरूम में नितेश ने आत्महत्या कर ली थी. नितेश को उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब मामले में हिरासत में लिया था. उसको उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद नितेश को उत्पाद विभाग के हाजत में रखा गया था. शनिवार की शाम उसने बाथरूम जाने की इच्छा जताई. जिसके बाद उत्पाद विभाग के कर्मियो ने उसे बाथरूम भेज दिया. काफी देर तक जब नितेश बाथरूम से वापस नहीं लौटा तब सुरक्षाकर्मियो ने उसे आवाज दी लेकिन उधर से कोई आवाज नहीं आई. शंका होने पर सुरक्षाकर्मी जब अंदर गए तो उन्होंने देखा कि नितेश का शव वहां पड़ा है, उसने आत्महत्या कर ली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद जिले में कोर्ट परिसर के समीप एक मोबाइल चोर को धर दबोचा गया
    Next Article जानिए आज का दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.