Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 जनवरी से आगामी 28 फरवरी 2024 तक दो ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर एवं सभी मतदान केंद्रों में मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं के बीच ईवीएम वीवीपैट के बारे में सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    10 जनवरी से आगामी 28 फरवरी 2024 तक दो ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर एवं सभी मतदान केंद्रों में मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं के बीच ईवीएम वीवीपैट के बारे में सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आसन्न लोक सभा निर्वाचन 2024 के निमित्त ईवीएम वीवीपैट संबंधी जागरूकता कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए मोबाइल प्रदर्शन वैन को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा ने दिखाई हरी झंडी

    10 जनवरी से आगामी 28 फरवरी 2024 तक दो ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर एवं सभी मतदान केंद्रों में मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं के बीच ईवीएम वीवीपैट के बारे में सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे

    आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर ईवीएम वीवीपैट जागरूकता हेतु ईवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन एवं मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार किए जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, झारखंड रांची द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में आज दिनांक 10.01.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) के द्वारा सर्वप्रथम ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात 02 ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पूरे जिले के सभी मतदान केंद्रों में मोबाइल ईवीएम प्रदर्शन वैन के जरिए एवं समाहरणालय सभागार तथा अनुमंडल कार्यालय परिसर में ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर के माध्यम से दिनांक 10 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक ईवीएम वीवीपैट सघन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिले के सभी सम्मानित मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि इस अवेयरनेस कार्यक्रम में शामिल हों एवं अपने स्तर से भी मतदाताओं को जानकारी दें, ताकि आगामी निर्वाचनों के दौरान मतदाता ईवीएम वीवीपैट से भलीभांति अवगत हो ताकि उनके लिए मतदान प्रक्रिया सुगम हो सके।

    मोबाइल ईवीएम प्रदर्शन वैन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर दोनों विधानसभावार क्रमशः 08 नाला एवं 09 जामताड़ा हेतु प्रखंडवार मतदान केंद्रों को वैन से विभिन्न तिथिवार संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही प्रदर्शन वैन में प्रखंड स्तर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी एवं ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर पर भी प्रतिनियुक्त कर्मी के द्वारा ही जागरूकता कार्य के प्रयोजनार्थ ईवीएम वीवीपैट एवं अन्य सामग्री आईटीडीए जामताड़ा के नव निर्मित भवन में चिन्हित वेयरहाउस से प्रतिदिन प्राप्त करने एवं उसी दिन वापस जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा दोनो जागरूकता वाहनों में पुलिस बल एवं एक एएलएमटी प्रतिनियुक्त रहेंगे।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमति ममता मरांडी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री अबिश्वर मुर्मू सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article कोल्हान की सुर्खियां

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.