Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    जिला पोषण टास्क फोर्स के कार्यों की भी हुई समीक्षा

    शत प्रतिशत लाभुकों को योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें, जो भी लक्ष्य मिले हैं, उसे ससमय प्राप्त करें – उपायुक्त

    जामताड़ा को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु हर घर तक सही पोषण के संदेश को पहुंचाए संबंधित- उपायुक्त

    आज दिनांक 10.01.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समाज कल्याण विभाग/ सामाजिक सुरक्षा विभाग की मासिक समीक्षा के अलावा जिला पोषण टास्क फोर्स का समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों का आधारभूत संरचना, पोषण ट्रैकर एप पर एंट्री, सहित अन्य क्रियान्वित कार्यों/योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।

    बैठक में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने कहा विभाग द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही है, उन सभी में लक्षित लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि को प्राप्त करें। वहीं उन्होंने जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही नहीं बरतें, शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें बताया गया की इस चालू वित्तीय वर्ष के कुल लक्ष्य 214 के विरुद्ध 181 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं एवं अवशेष लक्ष्य 33 हैं। उपायुक्त ने शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति एवं योग्य लाभुकों को लाभ देने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में निर्धारित लक्ष्य पहले बच्चे पर 5680 एवं दूसरे पर 1293 के विरुद्ध मात्र 31.88 प्रतिशत उपलब्धि रहने पर नाराजगी जताई गई। सभी सीडीपीओ एवं संबंधित को स्थिति में सुधार लाते हुए जल्द से जल्द लक्ष्य के प्राप्ति को लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस योजना के तहत विभाग द्वारा प्राप्त नए लक्ष्य 30000 के विरुद्ध स्वीकृति हेतु कार्यालय में कुल 20440 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 19529 लाभुकों के आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं, उपायुक्त ने लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    इसके अलावा पोषण ट्रैकर एप के अनुसार पूरक पोषाहार प्राप्त करने वाले लाभुकों में गर्भवती महिला, धात्री महिला, विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों आदि की समीक्षा की गई, जिसमें कुल लक्ष्य के विरुद्ध प्रविष्टि किए गए आवेदनों की समीक्षा की गई तथा शत प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में सेविका सहायिका के पदों को लेकर जानकारी ली, बताया गया कि रिक्त पदों पर चयन हेतु कार्रवाई की जा रही है। वहीं इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों में एलपीजी कनेक्शन, सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय भुगतान को लेकर भी जानकारी ली आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशनधारियों को समय पर पेंशन राशि का भुगतान करें*

    उपायुक्त ने इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न पेंशन योजना की समीक्षा कर पेंशनधारियों को पेंशन राशि आदि के भुगतान की समीक्षा किया गया। इसके अलावा उन्होंने सभी प्रखंडों में पेंशनधारियों के वार्षिक सत्यापन कार्य को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की। जिसमे बताया गया कि कुल 104390 लाभुक हैं, जिनमे से 98137 के मोबाइल नंबर हैं जबकि 6253 का गैप है। अब तक सत्यापन के दौरान 3573 मृत अथवा अयोग्य लाभुकों को एनएसएपी पीपी पोर्टल पर विलोपन कर दिया गया है। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सत्यापन हेतु कार्य करें, अयोग्य लोग को पेंशन का लाभ न मिले, उनके स्थान पर योग्य लोगों को चिन्हित कर उन्हें लाभ दिलाएं। इसके अलावा उन्होंने पोर्टल पर अंकित कुल लाभुकों में से 3976 लाभुकों के आधार गैप को लेकर जानकारी ली एवं इस संबंध में आवश्यक सुधार को लेकर निर्देश दिया।

    *जिला पोषण टास्क फोर्स की बैठक में कुपोषण मुक्त जामताड़ा बनाने की दिशा में कार्य करने का मिला निर्देश*

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) के द्वारा जिला पोषण टास्क फोर्स की आहूत बैठक में पोषण संबंधित जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों यथा रूटीन टीकाकरण, जननी सुरक्षा, मिशन परिवार, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, चाइल्ड न्यूट्रीशन, सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन, आंगनवाड़ी एनरोलमेंट, मैटरनल न्यूट्रीशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आंगनवाड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि की समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने कहा कि सही पोषण नही मिलने के कारण बच्चों में बाल मृत्यु, महिलाओं में एनीमिया, बच्चों में सुखा रोग, अल्प वजन, बौनेपन जैसे समस्या से अधिक ग्रसित हैं खास कर के ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या और अधिक गंभीर है। उन्होंने राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता एवं पोषण कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को सक्रियता एवं निष्ठावान होकर कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पोषण मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बच्चों एवं महिलाओं के पोषण विकास को लेकर किया जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को सही समय पर सभी जरूरी टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें साथ विटामिन ए सहित अन्य जरूरी डोज समय पर दें ताकि उनका समुचित विकास हो सके एवं वे कुपोषण का शिकार न बनें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दीपक राम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, धनबाद ग्रामीण के सौजन्य से समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में कृषि ऋण मेला 2024 का हुआ आयोजन
    Next Article 10 जनवरी से आगामी 28 फरवरी 2024 तक दो ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर एवं सभी मतदान केंद्रों में मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं के बीच ईवीएम वीवीपैट के बारे में सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.