Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, धनबाद ग्रामीण के सौजन्य से समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में कृषि ऋण मेला 2024 का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, धनबाद ग्रामीण के सौजन्य से समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में कृषि ऋण मेला 2024 का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, धनबाद ग्रामीण के सौजन्य से समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में कृषि ऋण मेला 2024 का हुआ आयोजन

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०), महाप्रबंधक एसबीआई झारखंड, श्री प्रभाष बोस, उप महाप्रबंधक श्री विजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शिशिर कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।*

    कई लाभुकों के बीच केसीसी, पीएमएफएमई, पीएमईजीपी एवं एसएचजी ऋण का हुआ वितरण

    सीएसआर के तहत एसबीआई के द्वारा योग्य लाभुकों के बीच ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर आदि उपकरणों का हुआ वितरण*

    बैंक बड़ी अहम भूमिका निभा रही है अर्थव्यवस्था के परिवर्तन में, आप लोग आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें- उपायुक्त

    बैंक आसान दरों पर ऋण उपलब्ध करा रही है, ऋण लें आर्थिक गतिविधियों में लगाएं एवं समय से उसे चुकाएं भी – उपायुक्त

    आज दिनांक 10.01.2024 को भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, धनबाद ग्रामीण के सौजन्य से समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में कृषि ऋण मेला 2024 का आयोजन किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०), महाप्रबंधक एसबीआई झारखंड, श्री प्रभाष बोस, उप महाप्रबंधक श्री विजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शिशिर कुमार एवं एलडीएम श्री राजेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बैंक बड़ी अहम भूमिका निभा रहा है अर्थव्यवस्था के परिवर्तन करने में। अर्थव्यवस्था का मतलब हमारी आर्थिक स्थिति एवं गतिविधियों से है। उन्होंने सभी से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारी इतनी बड़ी जनसंख्या होने के बाद भी हम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, यह हमारी कमजोरी है, जबकि अन्य देशों में लोग आर्थिक रूप से ज्यादा सशक्त हैं। जेएसएलपीएस के तरफ से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है एवं एसएचजी ग्रुप बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसएचजी के माध्यम से अर्थ से जुड़े कार्यों में लगन और मेहनत से लगें, परिवार को आगे बढ़ाएं। उन्होंने आगे कहा कि बैंकों से जुड़कर ऋण लेना अपराध नहीं है, पहले की तरह महाजनी प्रथा में अब लोगों को गिड़गिड़ाने से ऋण लेने की आवश्यकता नहीं है, बैंक आसान दरों पर ऋण मुहैया करा रही है, उसे लें एवं समय पर चुकाएं भी। उन्होंने आर्थिक गतिविधियों के बारे में लोगों को कृषि, आधारभूत संरचना, हॉर्टीकल्चर, एवं कृषि से जुड़े खाद्य प्रसंस्करण आदि कार्यों में जुड़ने एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने का अपील किया।

    *बैंकों के पास अपना पैसा नहीं है, आपसे लेते हैं एवं आपको देते हैं, इसलिए समय से ऋण राशि लौटाएं एवं बड़े मात्रा में लें – महाप्रबंधक*

    महाप्रबंधक श्री प्रभाष बोस ने नारी शक्ति के प्रतीक महिलाओं को सम्मान देते हुए नारी सशक्तिकरण की बात कही। उन्होंने कहा कि बैंक के पास अपना पैसा नहीं है, आपसे लेते हैं आप ही को देते हैं, समय से ऋण राशि चुकाएं एवं बड़े मात्रा में लीजिए। वहीं उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ आवश्यक लें।

    *परिसंपत्तियों का हुआ वितरण*

    आयोजित कार्यक्रम में एसबीआई के द्वारा 25 एसएचजी समूह को 125 लाख, 100 किसानों के बीच 30 लाख, पीएमएफएमई के तहत 7 लाभुकों को 29 लाख एवं पीएमईजीपी के तहत 5 लाभुकों के बीच 25 लाख की ऋण राशि वितरित की गई।

    इसके अलावा सीएसआर के तहत एसबीआई द्वारा 10 दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल एवं 10 व्हील चेयर अस्पताल के लिए दिए गए।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री राजेश कुमार के अलावा जिला के अन्य पदाधिकारी एवं बैंक कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर कार्निवल 2024: टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा आयोजित एक शानदार उत्सव
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आहूत समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.