Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुणाल षाडंगी को मिलेगा अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन 28 जनवरी को गणतंत्र दिवस महोत्सव समारोह पर शिकागो में करेगी सम्मानित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कुणाल षाडंगी को मिलेगा अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन 28 जनवरी को गणतंत्र दिवस महोत्सव समारोह पर शिकागो में करेगी सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुणाल षाडंगी को मिलेगा अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन 28 जनवरी को गणतंत्र दिवस महोत्सव समारोह पर शिकागो में करेगी सम्मानित

    पूर्व विधायक और झारखंड भाजपा के तेजतर्रार प्रवक्ता कुणाल षाडंगी 28 जनवरी को अमेरिका के शिकागो में अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित होंगे. फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन की शिकागो ईकाई ने इसकी पुष्टि करते हुए कुणाल षाडंगी को ईमेल भेजकर 28 जनवरी 2024 को शिकागो आमंत्रित किया है. गणतंत्र दिवस महोत्सव समारोह के दौरान कुणाल सम्मानित होंगे. एफआईए- शिकागो (फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन) एक अंतराषट्रीय नॉन प्रॉफिट संगठन है जिसमें अमेरिका में रह रहे तीन लाख से अधिक भारतीय और एशियाई लोग जुड़े हैं. इस संगठन का मूल उद्देश्य भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देना है. अमेरिका के विभिन्न राज्यों में इसकी शाखाएँ कार्यरत हैं तथा भारतीय विदेश मंत्रालय और अमेरिका स्थित विभिन्न भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करती है। एफआईए ने कुणाल षाडंगी को भेजे गये ईमेल आमंत्रण में बताया है कि यह सम्मान उन्हें झारखंडी युवाओं को अपने विशेष मुहिम के मार्फ़त शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाज कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय और अनुकर्णीय योगदान के लिए दी जायेगी. कुणाल षाडंगी ने इस विशेष सम्मान के लिए चयनित होने पर इसे पूर्वी सिंहभूम सहित झारखंडी जनमानस को समर्पित किया. उन्होंने एफआईए की शिकागो इकाई के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया है. कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के समय से लोकोपयोगी कार्य करने की जो प्रेरणा मिली है, जमशेदपुर एवं पूरे जिले की जनता के साथ और आशीर्वाद को समर्पित है यह सम्मान. विदित हो कि इससे पहले भी कुणाल षाडंगी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं. 2018 में अमेरिकी सरकार के सबसे प्रतिष्ठित विश्व प्रसिद्द लीडरशिप कार्यक्रम आईवीएलपी में भाग लेने वाले झारखंड के वे पहले राजनीतिज्ञ बने थे। उनके बाद विधायक दीपिका पांडेय सिंह यह सम्मान मिला है. सम्मान की कड़ी में कुणाल षाडंगी के नाम एक और उपलब्धि रही है कि उन्हें इससे पहले 2019 में अमेरिका की बहुप्रतिष्ठित विश्वविद्यालय हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में India Conference में युवाओं को संबोधित करने के लिए भी आमंत्रण मिला था. कुणाल ने बताया की 26 जनवरी को जमशेदपुर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण करने के बाद वे शिकागो (अमेरिका) के लिए रवाना होंगे. उन्होंने इस सम्मान के लिए जिले सहित राज्यभर के युवा साथियों का विशेष आभार जताया है.

    धन्यवाद,
    अंकित आनंद

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा में लगातार चलाये जा रहे अभियान की कड़ी में
    Next Article बच्चे के साथ महिला न्याय के लिए दर दर भटक रही

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.