Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा में लगातार चलाये जा रहे अभियान की कड़ी में
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा में लगातार चलाये जा रहे अभियान की कड़ी में

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर, 8 जनवरी। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा में लगातार चलाये जा रहे अभियान की कड़ी में आज रेड क्रॉस सोसाईटी के वर्ष का पहला रक्तदान शिविर रेड क्रॉस भवन, साकची में आयोजित हुआ, जिसमें 101 रक्तदाताओं ने पीड़ित मानवता की सेवा में रक्तदान किया। हांथी मार्का सरसों तेल का उत्पादन करने वाली कम्पनी बी. पी. ऑयल मिल्स के जमशेदपुर डीपो के संयोजन में आयोजित वर्ष के पहले रक्तदान शिविर में बी.पी. ऑयल मिल्स के पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार राय, बीरेन्द्र कुमार सिंह तथा रमेश जोशी ने रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन दीपक मित्रा तथा एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाश सिंह के साथ मिलकर संयुक्त से दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में धर्मेन्द्र कुमार राय ने कहा कि सामाजिक सेवा कार्यों में रेड क्रॉस सोसाईटी का दायरा बहुत बड़ा है, उसमें कम्पनी अपनी छोटी सी भागीदारी के साथ रक्तदान एवं नेत्र शिविर के आयोजन में सहयोग करती है, और इस सहयोग से हमें बहुत खुशी मिलती है। उन्होने इस अवसर पर अपने साथियों के साथ रक्तदान भी किया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने सभी का धऩ्यवाद ज्ञापन किया। रेड क्रॉस कार्यकर्ता श्याम कुमार ने रक्तदान शिविर का संचालन किया।

    जमशेदपुर, 8 जनवरी। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा के.के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 705वें नेत्र ज्योति महायज्ञ-2024 के तीसरे दिन आज ऑपरेशन सत्र का समापन 298 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन के साथ हो गया, आज नेत्र शिविर मे पहली कड़ी में ऑपरेशन कराये सभी 124 नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा की गयी तथा उन्हें आवश्यक चश्मा व दवा प्रदान कर विदा किया गया। आज ऑपरेशन सत्र में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. मलय द्विवेदी, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने नेत्र रोगियों का ऑपरेशन किया। कल मंगलवार 9 जनवरी को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात उन्हें आवश्यक दवा, चश्मा व कम्बल प्रदान कर मुख्य अतिथि एवं अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा विदा किया जायेगा। जैसा कि ज्ञातब्य है कि महामहिम राज्यपाल सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्यशाखा श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी का कार्यक्रम नेत्र ज्योति महायज्ञ -2024 के सम्पूर्णता समारोह हेतु स्वीकृत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकसित भारत संकल्प यात्रा के निमित पीएम मोदी के संबोधन का श्रवण और संकल्प शपथ
    Next Article कुणाल षाडंगी को मिलेगा अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन्स एसोशिएशन 28 जनवरी को गणतंत्र दिवस महोत्सव समारोह पर शिकागो में करेगी सम्मानित

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.