Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंध्रप्रदेश: सीएम जगन मोहन रेड्डी को झटका, छोटी बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    आंध्रप्रदेश: सीएम जगन मोहन रेड्डी को झटका, छोटी बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आंध्रप्रदेश: सीएम जगन मोहन रेड्डी को झटका, छोटी बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल
    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन और वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की संस्थापक वाई एस शर्मिला ने आज गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया. बीते कई दिनों ने कयास लगाए जा रहे थे कि शर्मिला जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं. शर्मिला बुधवार रात कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचीं. कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी थी कि शर्मिला गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पद की शपथ लेंगी.

     

     

    कांग्रेस में शामिल होने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए शर्मिला ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी अभी भी हमारे देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और इसने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है और हमारे राष्ट्र की नींव तैयार की है.’ बता दें कि शर्मिला आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की बेटी हैं. शर्मिला ने उनके और उनके चाचा व वाईएसआरसीपी के पूर्व सांसद वाई वी सुब्बा रेड्डी के बीच बातचीत विफल होने के बाद यह कदम उठाया है.

     

    सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जगन मोहन रेड्डी ने सुब्बा रेड्डी को अपना दूत बनाकर शर्मिला रेड्डी के पास यह कहने के लिए भेजा था कि वह YSRCP में शामिल हो जाएं, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो पूरे प्रदेश में उनकी (जगन मोहन रेड्डी) की छवि खराब होगी कि उनकी बहन राज्य में उनके विरोधी दल में शामिल हो गईं.

     

     

    शर्मिला द्वारा तेलंगाना में अपना संगठन बनाने के बाद जुलाई 2021 में भाई-बहन की जोड़ी ने राजनीतिक रूप से अपने रास्ते अलग कर लिये थे. इससे पहले दोनों ने वाईएसआर की विरासत को आगे ले जाने और वाईएसआर की सत्ता को वापस लाने के लिए YSRCP और YSRTP का गठन किया था. शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने से आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाई-बहनों के बीच द्वंद होने की संभावना है. माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी शर्मिला को आंध्र प्रदेश में एक बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल : झुंड से बिछड़ा हाथी गिरा कुएं में, हाथी घायल,वन विभाग जुटे रेस्क्यू में
    Next Article जांच के बहाने मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, ED का समन गैरकानूनी’, बोले केजरीवाल

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.