Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन खरसावां में खरसावां गोली कांड के अमर वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हुए सम्मिलित, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन खरसावां में खरसावां गोली कांड के अमर वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हुए सम्मिलित, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 1, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ₹
    खरसावां, सरायकेला खरसावां

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन खरसावां में खरसावां गोली कांड के अमर वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हुए सम्मिलित, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा_आदिवासियों और उनकी सभ्यता, संस्कृति तथा परंपरा को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए आदिवासी दिवस पर भव्य कार्यक्रम के आयोजन की हुई शुरुआत।_*

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- जब आदिवासी बच्चे- बच्चियां इंजीनियर, डॉक्टर और अफसर बनेंगे तो न सिर्फ उनका विकास होगा, बल्कि पूरे परिवार और आदिवासी समाज का भी होगा सशक्तिकरण।_*

    ◆ *_खरसावां गोली कांड के अमर वीर शहीदों को शत-शत नमन_*

    ● *_खरसावां का शहीद स्थल आदिवासियों का प्रेरणा स्थल है_*

    ● *_शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे_*

    ● *_आदिवासियों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, बौद्धिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध_: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

    यह शहीद स्थल नहीं, आदिवासियों का प्रेरणा स्थल है। यहीं से हमें आदिवासियों को एकजुट करने और आगे बढ़ाने की ताकत मिलती है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिला के खरसावां में खरसावां गोली कांड के अमर वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने शहीद पार्क में शहीद स्मारक (शहीद बेदी) और वीर शहीद केरसे मुंडा चौक में शहीद स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण कर इन वीर शहीदों को नमन किया।

    *_आदिवासियों का संघर्षों से पुराना रिश्ता रहा है_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम इतिहास के पन्नों को पलटेंगे तो पता चलेगा कि आदिवासियों का संघर्षों से पुराना रिश्ता- नाता रहा है। जल- जंगल- जमीन से लेकर अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासियों ने लगातार उलगुलान किया। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में आदिवासियों ने अपना सब कुछ झोंक दिया। इन आंदोलनों और संघर्षों में अनगिनत आदिवासियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज हम उन्ही शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    *_आदिवासियों को हमेशा से नजरअंदाज किया गया_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी हमेशा नज़रअंदाज किए जाते रहे । हमारे नीति निर्धारकों ने इनके विकास, कल्याण और हित की दिशा में बहुत गंभीरता नहीं दिखाई। यही वजह है कि आदिवासी आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, बौद्धिक और राजनीतिक रूप से कमजोर और पिछड़े बने रहे। हमारी सरकार आदिवासियों को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ।

    *_आदिवासी दिवस का आयोजन कर आदिवासियों को दिला रहे उनकी पहचान_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जिसकी पहचान आदिवासियों से होती है। फिर भी, पिछले दो दशकों के दौरान आदिवासियों को हमेशा हाशिये पर रखने का कार्य होता रहा। हमारी सरकार ने यहां के आदिवासियों और उनकी सभ्यता, संस्कृति तथा परंपरा को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए आदिवासी दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ किया। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले दिनों में इसका आयोजन इतना भव्य और शानदार होगा कि पूरी दुनिया से आदिवासी झारखंड आएंगे और इस समारोह की शान बढ़ाएंगे।

    *_आदिवासियों के मान-सम्मान और स्वाभिमान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में कुछ ऐसे तत्व हैं , जो आदिवासी समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कभी जल, जंगल और जमीन से आदिवासियों को उजाड़ने की कोशिश होती है तो कभी सीएनटी और एसपीटी में छेड़छाड़ होता है। आदिवासियों की परंपरा सभ्यता और संस्कृति पर भी हमला किया जाता है। लेकिन, यह सरकार आपने बनायी है। ऐसे में हम आदिवासियों के मान- सम्मान और स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देंगे। आदिवासी समाज को जो भी तोड़ने का कोशिश करेगा, उसे उसका माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आदिवासी समाज से आह्वान किया कि वे एकजुट रहें।

    *_आदिवासियों को दे रहे हैं उनका हक और अधिकार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूरे मान-सम्मान के साथ आदिवासियों को उनका हक और अधिकार दे रही है। इस बात से हम सभी वाकिफ है कि आदिवासी सबसे पिछड़े और गरीबों की श्रेणी में आते हैं। ऐसे में इन्हें सशक्त और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। देश और राज्य के लिए शहादत देने वालों के परिजनों को हम नौकरी दी जा रही है। आदिवासियों के हित में जो भी काम करने की जरूरत होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर निश्चित तौर पर पूरा करेंगे।

    *_आदिवासियों को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी_*

    मुख्यमंत्री ने शिक्षा की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि आदिवासियों को आगे बढ़ाना है तो उन्हें हर हाल में अच्छी शिक्षा लेनी होगी। जब आदिवासी बच्चे-बच्चियां पढ़ लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर, जज, लॉयर, अफसर या कोई और अन्य बड़े पद पर जाएंगे तो न सिर्फ उनका विकास होगा, बल्कि पूरे परिवार और आदिवासी समाज का भी सशक्तिकरण होगा। हमारी सरकार आदिवासी बच्चों के शिक्षा के लिए कई योजनाएं लेकर आई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से उन्हें पढ़ाई के साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी, विभिन्न कोर्सेस को करने के लिए आर्थिक सहायता और विदेशों में भी उच्च शिक्षा के लिए शत प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है ।

    *_हमारी सरकार की जड़ें काफी मजबूत है, क्योंकि इसे आपने बनाया है_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की जड़ें काफी मजबूत है। क्योंकि, इस सरकार को आपने बनाया है। यह आपकी सरकार है। ऐसे में आपका ख्याल रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। झारखंड वासियों को अब किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, उनके कल्याण के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। आप सभी के सहयोग से झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने में हम कामयाब होंगे।

    *_गांव से चल रही सरकार, धरातल पर उतर रही योजनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली और रांची से नहीं बल्कि गांव से चल रही है। हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं क्योंकि गांव को मजबूत बनकर ही हम राज्य को सशक्त बना सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के जरिए आपके दरवाजे पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। जिस अधिकारी से मिलने के लिए आप उनके दफ्तरों का बार-बार चक्कर लगाते थे, वे आज आपके घर पर पहुंचकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रहे हैं । हमारी सरकार ने व्यवस्था बदलने का काम किया है। जिस वजह से आज अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों और जवाबदेहियों का निर्वहन कर रहे हैं।

    *_मजबूत झारखंड बनाने की दिशा में अग्रसर_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों तक झारखंड की चिंता किसी ने नहीं की। तमाम संसाधनों के होने बाद भी झारखंड पिछड़ा और गरीब राज्य बना रहा । लेकिन, हमारी सरकार जब से बनी है, झारखंड को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं । वर्ष 2025 में झारखंड 25 वर्ष का युवा हो जाएगा। ऐसे में हम इस राज्य को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं । हम एक ऐसा झारखंड बनाएंगे, जो अपने पैरों पर खड़ा होगा और उसे किसी से मदद लेने की जरूरत नहीं होगी ।

    इस अवसर पर मंत्री श्री चम्पाई सोरेन और श्रीमती जोबा मांझी, विधायक श्री दशरथ गागराई, श्री सुखराम उरांव, श्री दीपक बिरुआ और श्रीमती सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा और हो महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा चंद बोदरा विशेष रूप से मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य में मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) पर रोक लगाने के संबंध में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की मानव तस्करी की घटनाओं पर राज्य सरकार गंभीर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.