Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा के बैठक में शामिल होने से पहले भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी पहुंचे जमशेदपुर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चाईबासा के बैठक में शामिल होने से पहले भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी पहुंचे जमशेदपुर

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा के बैठक में शामिल होने से पहले भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी पहुंचे जमशेदपुर, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टाटानगर स्टेशन पर किया जोरदार स्वागत, परिसदन में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद विद्युत महतो व अन्य कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

    जमशेदपुर। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की संगठनात्मक बैठक में भाग लेने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, झारखंड के प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी का आगमन रविवार को टाटानगर स्टेशन पर हुआ। साउथ बिहार ट्रेन से टाटानगर पहुंचने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पार्टी के वरीय नेताओं, विभिन्न मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर शहर आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान डॉ बाजपेयी ने सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की और परिचय प्राप्त किया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ‘भाजपा जिंदाबाद’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘जय श्री राम’ के ओजस्वी नारों से स्टेशन परिसर गुंजायमान रखा।

    टाटानगर रेलवे स्टेशन से डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी सीधे जमशेदपुर परिसदन पहुंचे। जहां नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद विद्युत वरण महतो ने डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। वहीं, परिसदन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से मुलाक़ात कर डॉ बाजपेयी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि चाईबासा में आहूत झारखंड प्रदेश की संगठनात्मक बैठक में शामिल होने के क्रम में प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी का आगमन लौहनगरी की धरती पर हुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर काफी आत्मीयता से मुलाक़ात की। एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन व आशीर्वाद भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव उत्साहित करता है। उनके आगमन से जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार हुआ है।

    इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नीरज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, मनोज कुमार सिंह, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बिनोद कुमार सिंह, अमित अग्रवाल, संजय सिंह, संदीप शर्मा बौबी, हन्नु जैन, चंचल चक्रवर्ती, त्रिदेव चट्टराज, दीपक झा, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बिनोद राय, निशांत कुमार, प्रदीप मुखर्जी, अमरजीत सिंह राजा, अभिमन्यु सिंह चौहान, संतोष कुमार, शेरा जी, दिलीप सिंह, शशांक शेखर, हरेराम यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज राष्ट्र्वादी, अमरेंद्र सिंह, दिलीप पासवान, मिथिलेश साव, मुकेश कुमार, महावीर सिंह, मनोज सिंह, आलोक बाजपेयी, इंदरजीत सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेवघर के खागा थाना के सामने कायदे -कानुन ताक पर रखकर दूकानदारों द्वारा नहीं लिया जा रहा है ₹1 तथा ₹2 सिक्का, प्रशासन बेखबर
    Next Article हेमंत सरकार के 50 साल में पेंशन की घोषणा पर बरसी भाजपा

    Related Posts

    रामगढ़ स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भुरकुंडा बिजली कार्यालय का घेराव।।Q

    July 20, 2026

    हनफिया उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने जमा किए एसआईआर फॉर्म, बीएलओ के कार्यों की सराहना

    July 20, 2026

    सामाजिक संस्था ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ ने 6वाँ स्थापना दिवस सेवा और समर्पण के साथ मनाया

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भुरकुंडा बिजली कार्यालय का घेराव।।Q

    हनफिया उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने जमा किए एसआईआर फॉर्म, बीएलओ के कार्यों की सराहना

    सामाजिक संस्था ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ ने 6वाँ स्थापना दिवस सेवा और समर्पण के साथ मनाया

    गिरिडीह 17.39 करोड़ की 119 विकास योजनाओं का शिलान्यास, मंत्री सुदिव्य कुमार ने संवेदकों को दी चेतावनी

    रामगढ़भुरकुंडा सौंदा डी पीओ कार्यालय में सौंदा बस्ती के रैयत विस्थापितों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा,

    सरायकेला: आदित्यपुर में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

    सरायकेला: आदित्यपुर में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

    Sharmanak 7 saal ki bacchi ke saath duskarm

    विष्णू नाथ तिवारी को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष नियुक्त

    नीट परीक्षा लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाकपा का केंद्र सरकार पर हमला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.