Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान में भजनलाल शर्मा कैबिनेट विस्तार, राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा बने मंत्री
    Breaking News Headlines

    राजस्थान में भजनलाल शर्मा कैबिनेट विस्तार, राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा बने मंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजस्थान में भजनलाल शर्मा कैबिनेट विस्तार, राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा बने मंत्री
    भारतीय जनता पार्टी शासित राजस्थान में आखिरकार कई दिनों के इंतजार के बाद आज शनिवार को कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. प्रदेश कैबिनेट में अब तक कुल 12 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है.

     

     

    हालांकि आज के कैबिनेट विस्तार समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे सिंधिया शामिल नहीं हुईं.राज्यपाल कलराज मिश्र ने सबसे पहले बीजेपी विधायक डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को मंत्री पद की शपथ दिलाई. किरोड़ी लाल के बाद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर, बाबूलाल खराड़ी और मदन दिलावर को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इनके अलावा जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी और सुमित गोदारा ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

     

     

    राज्य में भजनलाल शर्मा सरकार के अस्तित्व में आने के बाद कैबिनेट के विस्तार में कई दिन लग गए. 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. जबकि उनके साथ दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री बने.3 दिसंबर को हिंदी बेल्ट के 3 राज्यों में चुनाव परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पिछले दिनों कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया. राज्यपाल कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई.

     

     

    विस्तार में पहले दिल्ली आए थे CM भजनलाल
    इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा आज सुबह राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले और नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाने का अनुरोध किया. शनिवार सुबह रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर सुबह बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और उन्होंने बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. गढ़ी से विधायक कैलाश मीणा विमान से उदयपुर से जयपुर पहुंच गए हैं.

    सीएम भजनलाल शर्मा कैबिनेट के विस्तार से पहले कल शुक्रवार को पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली भी आए थे. राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को वोटिंग कराई गई. चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनये वर्ष से रामराज्य की सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी
    Next Article गिरिडीह पुलिस ने 20 साइबर अपराधियो को दिखाया जेल का रास्ता , दो लग्जरी कार के साथ 28 मोबाइल जब्त

    Related Posts

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

    May 28, 2025

    पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा

    May 28, 2025

    गौ वंश को बूचड़ खाने से बचाने गौ रक्षा विभाग ने एसएसपी को लिखा पत्र बूचड़ खाने का जारी किया सूची

    May 28, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

    पानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा

    गौ वंश को बूचड़ खाने से बचाने गौ रक्षा विभाग ने एसएसपी को लिखा पत्र बूचड़ खाने का जारी किया सूची

    जमशेदपुर में प्रस्तावित नगर निगम मे शामिल किये जाने वाले आदिवासी बहुल क्षेत्रों का विरोध शुरू

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भूतपूर्व छात्रों के साथ बैठक आयोजित

    टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रंग-बिरंगे आयोजनों के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का किया प्रसार

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में बिजली पोल लगाये गए

    आतंक के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के भारत के अधिकार को विभिन्न देशों ने मान्यता दी: जयशंकर

    सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी

    उदित राज ने राहुल गांधी के इशारे पर थरूर पर निशाना साधा: भाजपा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.