Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया आतंकी
    Breaking News Headlines

    भारत ने कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया आतंकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत ने कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को घोषित किया आतंकी
    नई दिल्ली :   गृह मंत्रालय ने कनाडा स्थित गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को आतंकवादी घोषित कर दिया है. 33 वर्षीय गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा खालिस्तानी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल  का सदस्य है. वह 2021 में मोहाली में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट हमले की योजना में शामिल था. लांडा का नाम दिसंबर 2022 में तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन पर आरपीजी हमले के साथ-साथ अन्य आतंकवादी गतिविधियों में सामने आ चुका है.

     

     

     

    गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि लांडा पाकिस्तान से भारत में तस्करी किए जाने वाले हथियारों और आईईडी डिवाइसों का मुख्य सूत्रधार है. उसके खिलाफ एनआईए ने कई मामले पहले से दर्ज किए हैं. गृह मंत्रालय  ने कनाडा स्थित गैंगस्टर और बब्बर खालसा इंटरनेशनल  नेता लखबीर सिंह लांडा को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत ‘व्यक्तिगत आतंकवादी’ घोषित किया है.

     

     

    आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ सालों से कनाडा में रह रहा है. वह भारत के खिलाफ साजिश रचने में शामिल रहा है. इस साल सितंबर में पंजाब पुलिस ने कनाडा स्थित आतंकवादी के करीबी सहयोगियों से जुड़े 48 स्थानों पर छापे मारे थे. यह कार्रवाई 21 सितंबर को एक व्यापारी पर दो हमलावरों की ओर से हमला किए जाने के बाद हुई. व्यापारी ने कहा था कि उसे किसी ऐसे व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को लंडा का करीबी होने का दावा किया और 15 लाख रुपये की मांग की. छापेमारी के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादरान संयुक्त अरब अमीरात टी20 में अफगानिस्तान का नेतृत्व करेंगे
    Next Article हिमाचल में नए साल का जश्न, कुल्लू-मनाली में 90 फीसदी होटल बुक

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.