Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, संशोधित कार्यक्रम की दी गई जानकारी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, संशोधित कार्यक्रम की दी गई जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, संशोधित कार्यक्रम की दी गई जानकारी

    समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के निमित्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में SSR 2024 कार्यक्रम के तिथियों में विस्तार की जानकारी दी गई, साथ ही चुनाव प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ईवीएम जागरूकता के तिथियों से भी अवगत कराया गया।

    बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा बताया गया कि SSR 2024 में विशेष उपलब्धि हासिल की गई जिसमे सभी मानकों में पूर्वी सिंहभूम जिला शीर्ष 3 स्थानों पर रहा है। इसके लिए सभी मीडिया बंधुओं, राजनीतिक दलों और टीम का विशेष आभार जताया और आगे भी इसी तरह कुशलता पूर्वक कार्यों का निष्पादन करने की अपील किया। उन्होंने बताया कि बताया कि विगत अभियान के तहत कुल 1 लाख 80 हजार फॉर्म जमा किए गए हैं और कुल 1 लाख 70 हजार फॉर्म की एंट्री की गई है।
    प्राप्त सभी दावा एवं आपत्ति संबंधी आवेदनों का निष्पादन संशोधित तिथि के अनुसार 12.01.2023 तक किया जाना निर्धारित है। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन की संशोधित तिथि 22.01.2023 है।

     

     

     

    पूर्वी सिंहभूम जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन 10 जनवरी, 2024 से संचालित किया जाएगा। इनमें 44 बहरागोड़ा, 45 घाटशीला (ST), 46 पोटका (ST), 47 जुगसलाई (SC), 48 जमशेदपुर पूर्वी और 49 जमशेदपुर पश्चिमी शामिल हैं। मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन के माध्यम से आम लोगों को ईवीएम वीवीपीएट की जानकारी देते उन्हे जागरूक किया जायेगा।

     

     

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील किया कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करें, इसके अलावा पुनरीक्षण कार्य में भी सहयोग करें और बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए लोगों को जागरूक करें।

    बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी श्री पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राजीव रंजन, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री दीपू कुमार व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरिये नव उत्कर्ष:-डॉ सत्यवान सौरभ
    Next Article बीजेपी का नया प्लान यूपी में उड़ेगी विपक्ष की नींद

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.