Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में कृषि विभाग(कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन,गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में कृषि विभाग(कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन,गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में कृषि विभाग(कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन,गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत संपन्न

    कृषि संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक किसानों को दें लाभ

    आज दिनांक 27.12.2023 को कृषि विभाग(कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन,गव्य विकास,सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आहूत किया गया।

    बैठक में सुखाड़, वर्षापात की स्थिति, एग्री स्मार्ट ग्राम योजना, खरीफ फसल आच्छादन एवं बीज वितरण, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, पीएम किसान, खरीफ बीज वितरण, रबी बीज वितरण, लाभुक कृषकों के भूमि अभिलेखों को पोर्टल पर अपलोड करने संबंधित अद्यतन स्थिति, उर्वरक की उपलब्धता, मत्स्य के अंतर्गत वेद व्यास आवास योजना, तालाब जलाशय, समेकित मत्स्य पालन एवं राजस्व वसूली तथा भूमि संरक्षण के अंतर्गत तालाब जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक, डीप बोरिंग पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन योजना आदि की समीक्षा कर विभिन्न संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।

    समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पीएम किसान योजना के लाभुक कृषकों के ई केवाईसी, भूमि अभिलेख को पोर्टल पर अपलोड करने संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने लंबित ई केवाईसी पूर्ण करने एवं डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि जिले में वर्षापात की स्थिति की जानकारी ली एवं उन्हें उसी अनुरूप कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं लाभ दें। वहीं किसानों को ससमय बीज देने का भी उन्होंने निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में एग्री स्मार्ट विलेज, धान अधिप्राप्ति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    समीक्षा के दौरान उन्होंने उद्यान विभाग की योजनाओं के तहत मिर्च, ओल, अदरक, कीट रहित सब्जी उत्पादन, फूलों की खेती, पपीता की खेती आदि विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर उद्यान विकास को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। वहीं भूमि संरक्षण के द्वारा तलब जीर्णोद्धार, पार्कोलेशन टैंक, डीप बोरिंग आदि की समीक्षा किया। उपायुक्त ने कहा कि जितने भी तालाब बन रहे हैं या जीर्णोद्धार हो रहा है। लोग सभी में मत्स्य पालन करें एवं अपनी आमदनी को बढ़ा सकें।

    इसके अलावा बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा बताया गया की वेद व्यास आवास योजना के दिये गए लक्ष्य के आलोक में आवेदन जांच में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा उपायुक्त द्वारा पशुपालन, सहकारिता सहित अन्य का समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री रिजवान अंसारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न
    Next Article केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली स्थित भारतीय आदिम …

    Related Posts

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    June 4, 2026

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.