Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के कुनीति के कारण लोकतंत्र खतरे में – आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भाजपा के कुनीति के कारण लोकतंत्र खतरे में – आनन्द बिहारी दुबे

    Nijam KhanBy Nijam KhanDecember 24, 2023Updated:December 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के कुनीति के कारण लोकतंत्र खतरे में – आनन्द बिहारी दुबे

    जमशेदपुर : जिला कांग्रेस के आह्वान पर भाजपा सरकार के तानाशाह के खिलाफ नुक्कड सभा कार्यक्रम का आयोजन टेल्को प्रखण्ड के जेम्को मण्डल के अन्तर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता टेल्को प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया।
    मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के लोकतंत्र के खिलाफ किये गए आचरण के तहत संसद के दोनों सदनों से 146 सांसदों को निलंबित कर दिया। निलंबन की घटना लोकतंत्र को कमजोर करने वाली घटना है। संसद को ऐन-केन प्रक्रेन मोदी जी ने हड़प लिया है। कोई ना कोई बहाना बना कर पर्दे के पीछे से लोकतंत्र के गरिमा को तार-तार करवा रहें है। ये घिनौना खेल भारतीय जनता पार्टी पर्दे के पीछे से रच रही है। भारत में लोकतंत्र और संविधान ही सर्वोपरी है। जिसकी हत्या बढ़चढ़कर मोदीजी के अगुवाई में बार बार की जा रही है। सबसे आश्चर्यजनक बात है कि भाजपा के सभी सांसद मोदी जी के गलत कृत्य और निर्णयों का प्रतिकार तक नहीं करते, सभी के सभी सर झुकाकर सभी मुद्दो पर खामोश रहतें है।
    अब इंडिया गठबंधन ने निर्णय ले लिया है कि हम सभी जनता के पहुँच कर लोकतंत्र के रक्षार्थ अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा।
    संसद में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब कांग्रेस नेता सांसद राहुल गाँधी का मिमिक्री और उपहास करतें है, तो वे सभी गरिमाओं को ताक पर रखते हैं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उच्चारण गलत लहजा से करते है, सांसद रेणुका चौधरी को सूर्पनखा तक कह कर अट्टहास करते है। इतना ही नही केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र का करोडों का कालाधन उगाही का विडिओ आने का मामला रफा दफा करवाते है, महिला पहलवान बेटी के साथ अन्याय करने वाले भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भी बचा लेते है।
    घोर अनर्थ करने के लिए पहले विपक्षी सांसदों को निलंबित कराते है और ऐन-केन प्रक्रेन ताबडतोड संसद से बिल पास करवाते है, कहीं लोकतंत्र में ऐसा होता है क्या, कदाचित नही। सभी वक्ता नेतागणों ने जनता से अपील किया कि अगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ जुडें और लोकतंत्र को बचाने के अभियान में साथ दें। पहलवान बहन साक्षी को साथ दें, यही कहने आया हूं।

    कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, रियाजुद्दीन खान, जसवीर सिंह जस्सी, मनोज सिंह, नरेंद्र कुमार, श्यामसुंदरपुर प्रसाद, एस पी सिंह, नीरज दुबे, बिट्टू शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल हुए। अंत में राष्ट्र गान जन गन मन गाकर कार्यक्रम समाप्त की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    Related Posts

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    May 26, 2025

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    May 26, 2025

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    May 26, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेवा और संस्कार का संगम : अरोड़ा-खत्री समाज ने मनाई महाराजा अरूट जयंती

    शेखावत करेंगे ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व

    सवालों के घेरे में राहुल गांधी की ‘त्रासदी’ टिप्पणी ?

    विश्वपटल पर देशहित की बात और राजनीतिक धींगामुश्ती

    सहजन मतलब सेहत के लिए पॉवर हाउस

    ट्रंप की टैरिफ़ चेतावनी के पीछे की रणनीति और भारत के लिए संभावित असर

    संविधान बचाओ साकची रैली में अंसार खान ने दिखाई ताकत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का जमशेदपुर आगमन पर भव्य स्वागत

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कुलवंत सिंह बंटी ने किया स्वागत

    बांग्लाभाषी उन्नयन समिति का राज्य सम्मेलन जमशेदपुर संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.