Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले में  11 प्रखंडों के 12 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    जिले में  11 प्रखंडों के 12 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *जिले में  11 प्रखंडों के 12 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर*

    *विधायक, घाटशिला, विधायक, पोटका, विधायक, जुगसलाई एवं विधायक, बहरागोड़ा पंचायत स्तरीय शिविर में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति का किया वितरण*

    *शिविर में प्राप्त हो रहे आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन से योजनाओं का लाभ देने का प्रयास: मंजूनाथ भजन्त्री, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त*

    ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ के तहत आज जिले के 11 प्रखण्डों के 12 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र, परिसम्पत्ति वितरण आदि किया गया। कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर प्रखंड के खाखडीपाड़ा पंचायत, पोटका प्रखंड के सानग्राम एवं हेंसलआमदा पंचायत, घाटशिला का कालचिति पंचायत, मुसाबनी में गोहला, डुमरिया का आस्ताकोवाली, धालभूमगढ़ में कोकपाड़ा नरसिंहगढ़, बहरागोड़ा का पाथरी पंचायत, चाकुलिया में बिरदोह, पटमदा में लक्षीपुर, बोड़ाम का बोंटा व गुड़ाबांदा के सिंहपुरा पंचायत तथा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति व नगर निगम MNAC में शिविर का आयोजन किया गया।

    *माननीय विधायक बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती* ने बहरागोड़ा के पाथरी पंचायत भवन और चाकुलिया का बिरदोह, *माननीय विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन* गुड़ाबांदा में सिंहपुरा और *माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार* पोटका के सानग्राम और हेंसलआमदा पंचायत भवन तथा *माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी* बोड़ाम के बोंटा व पटमदा में लक्षीपुर तथा जमशेदपुर सदर में खाखदीपाड़ा पंचायत में आयोजित शिविर में शामिल हुए। माननीय विधायकों ने राज्य सरकार की उपलब्धियां एवं पंचायत शिविर के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी सुयोग्य व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य भी यही है कि सभी छूटे हुए लाभुकों तक पहुंचकर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। कल्याण मंच के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इन योजनाओं में सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना आदि शामिल हैं।

    *जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री* ने बताया कि ‘# सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभान्वित किया जा रहा। साथ ही आमजनों के बीच ऑन द स्पॉट योजनाओं की स्वीकृति दी जा रही। प्रत्येक योजना के लिए अलग अलग स्टॉल लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं। कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि सहकारिता पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सुयोग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा।

    कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप, वन अधिकार पट्टा, साईकिल वितरण, भूमि से संबंधित नामलों का निष्पादन, आयुष्मान कार्ड का वितरण, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुवन योजना, सर्वजन पेंशन योजना केसीसी व कम्बल का वितरण किया गया।

    इसके अलावा ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को लेकर लाभुकों के बीच फलदार पौधे का वितरण किया गया ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी सजग बनते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। कार्यक्रम में मिलने वाले आवेदनों व शिकायतों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इससे प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही और उनका समाधान व निष्पादन समयबद्ध रूप से किया जायेगा।

    जिले में  11 प्रखंडों के 12 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article18 करोड़ की लागत से बन रहा है कोल्ड स्टोरेज,इधर फसल तथा सब्जियां उत्पादन के लिए व्यावस्था नहीं, करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी किसानों के खेत नहीं पहुंचा पानी
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.