Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाथन लियोन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया ने चार दिन में ही जीता पहला टेस्ट
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    नाथन लियोन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया ने चार दिन में ही जीता पहला टेस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नाथन लियोन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया ने चार दिन में ही जीता पहला टेस्ट
    पर्थ : ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 360 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। ये दोनों देशों के बीच टेस्ट में रनों (360) के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। अब पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया से लगातार 15 टेस्ट हार चुका है। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से आखिरी बार 1995 में टेस्ट मैच जीता था। तीन टेस्ट मैच की सीरीज का निर्णायक मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में बॉक्सिंग-डे टेस्ट के रूप में खेला जाएगा। वैसे भी घर में ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। पिछले 35 घरेलू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 26 में जीत हासिल की तो पांच मैच ड्रॉ खेले हैं, जो चार टेस्ट टीम हारी है वो सारे भारत के खिलाफ ही है।

     

     

    पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर के शानदार 164 रन की बदौलत अपनी पहली पारी में 487 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 271 रन पर ही सिमट गई। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 216 रन की बड़ी लीड मिली। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 233 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी। 1995 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट जीतने की कोशिश में लगे पाकिस्तानी टीम के सामने 450 रन का विशाल लक्ष्य रखा था।

     

     

    स्पिनर नाथन लियोन ने मैच के चौथे दिन अपना 500वां टेस्ट विकेट लेते हुए पाकिस्तान को दूसरी पारी में सिर्फ 89 रन पर आउट कर दिया। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने सर्वाधिक 24 रन बनाए जबकि अन्य बल्लेबाज विकेट पर टिकने का जज्बा नहीं दिखा सके। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 233 रन बनाकर घोषित की थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि लियोन के हिस्से में दो विकेट आए। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मार्श ने 90 और नाबाद 63 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहली बार डबल रोल में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
    Next Article बिहार में करीब 24 लाख बच्चों के नाम स्कूल से कटे, चंपारण टॉप पर

    Related Posts

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    May 21, 2026

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    May 21, 2026

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिय मित्र, सकुशल तो हो न?

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.