Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले के 4 पंचायतों में आयोजित हुआ ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जिले के 4 पंचायतों में आयोजित हुआ ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले के 4 पंचायतों में आयोजित हुआ ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर

    विधायक पोटका एवं माननीय विधायक जुगसलाई शिविर में हुए शामिल, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

    *सरकार की योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण, पंचायत स्तरीय शिविर में ऑन द स्पॉट दिया जा रहा लाभ: मंजूनाथ भजन्त्री, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त*
    ——————————–

    जिले के जमशेदपुर प्रखंड के पलासबनी पंचायत भवन, गुड़ाबान्दा प्रखंड के भालकी पंचायत भवन, पोटका प्रखंड के भाटिन पंचायत भवन तथा हाड़तोपा पंचायत भवन में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग स्टॉल में लाभुक बड़ी संख्या में योजनाओं की जानकारी लेने एवं आवेदन जमा करने पहुंचे। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी आमजनों को दिया गया। पंचायतों में आयोजित शिविर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सभी लाभुकों के बीच पौधा का वितरण किया गया।

    *माननीय विधायक पोटका, माननीय विधायक जुगसलाई शिविर में हुए शामिल*

    *माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार* ने पोटका प्रखण्ड तथा *माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी* ने जमशेदपुर सदर प्रखंड में आयोजित शिविर का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण कर आगामी सभी शिविरों में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए आमजनों को प्रेरित भी किया।

    माननीय विधायकगण ने कहा कि सरकार आपके पंचायत में आपके द्वार तक चल कर आ रही है योजनाओं का लाभ देने के लिए। जिला प्रशासन के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड के पदाधिकारी, कर्मी लगातार आपके बीच रहकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, इस अवसर का लाभ उठाएं । सरकार सभी वर्गों के कल्याण की दिशा में कई योजनाएं संचालित कर रही, पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

    *जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिलेवासियों से पंचायत स्तरीय शिविर में भाग लेकर लाभ लेने की अपील की है।* उन्होने कहा कि पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म-मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन लिए जा रहे। शिविर में राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्यूटेशन, मापी लगान रसीद तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड में त्रुटियों को दूर किया जा रहा । जिनको भी राशन कार्ड में संशोधन करवाना हो या फिर बिजली बिल से संबंधित कोई शिकायतों हो तो उसे भी दूर किया जा रहा। पंचायत स्तरीय शिविर के माध्यम जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी सुयोग्य को सरकार की योजनाओं से आच्छादित किया जाए।

     

    जिले के 4 पंचायतों में आयोजित हुआ 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडांस झारखण्ड डांस, वॉइस ऑफ झारखंड और मिस्टर मिसेज एंड मिस झारखण्ड का ऑडिशन 23 दिसंबर को माईकल जाॅन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में
    Next Article सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने मनाया शरद मिलन समारोह, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने की शिरकत, स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद

    Related Posts

    बिष्टुपुर में सरयू राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान का पाठ

    July 7, 2026

    भारी बारिश ने किया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप: भूस्खलन के बाद घंटों जाम में फंसे वाहन

    July 7, 2026

    डिजिटल क्रांति और साइबर अपराध: बढ़ती चुनौती, गहराता विश्वास का संकट

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में सरयू राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान का पाठ

    भारी बारिश ने किया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप: भूस्खलन के बाद घंटों जाम में फंसे वाहन

    राजीव गांधी की विरासत: आधुनिक भारत के निर्माण पर जारी बहस

    डिजिटल क्रांति और साइबर अपराध: बढ़ती चुनौती, गहराता विश्वास का संकट

    जमशेदपुर में ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई: युवाओं का भविष्य बचाने की चुनौती

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.