Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मथुरा ईदगाह सर्वे रोकने से इनकार, शाही ईदगाह कमेटी की याचिका खारिज
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मथुरा ईदगाह सर्वे रोकने से इनकार, शाही ईदगाह कमेटी की याचिका खारिज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मथुरा ईदगाह सर्वे रोकने से इनकार, शाही ईदगाह कमेटी की याचिका खारिज
    मथुरा  : मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह के कमिश्ननर सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर से सर्वे का आदेश दिया है. हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ शाही ईदगाह कमेटी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई थी.

     

     

    कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर हस्तक्षेप से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी इस मामले में कोई आदेश जारी नहीं करेंगे. बता दें कि गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज मयंक जैन ने मथुरा विवाद से जजुड़ी सभी 18 याचिकाओं की सुनवाई करते हुए विवादित स्थल का सर्वे ज्ञानवापी की तर्ज पर कोर्ट कमिश्नर से करवाने का आदेश दिया था. इस मामले में कोर्ट 18 दिसंबर को कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति करेगा. इसी को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया था कि 18 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर रोका लगाई जाए.

     

     

    इस मामले में हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि मुस्लिम पक्ष की तरफ से हाईकोर्ट के आर्डर पर स्टे लगाने के लिए एक अर्जी लगाई गई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट कमिश्नर के सर्वे से सभी तथ्य और सबूत बाहर आ जाएंगे. यही वजह है कि मुस्लिम पक्ष इसे रोकना चाहता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसस्पेंड सांसदों ने नए संसद भवन के मेन गेट पर किया प्रदर्शन, सरकार की सदन चलने देने की अपील
    Next Article खूंटी:”आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में हुआ ट्राय थनल कार्यक्रम

    सरायकेला-खरसावाँ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.