Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिला के नाला प्रखंड स्थित नूतनडीह मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड राजनीति

    जामताड़ा जिला के नाला प्रखंड स्थित नूतनडीह मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 13, 2023No Comments8 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिला के नाला प्रखंड स्थित नूतनडीह मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया।
    =========================
    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जामताड़ा वासियों को 634 करोड़ 30 लाख 34 हज़ार रुपए की दी सौगात, कुल 92 योजनाओं का दिया तोहफा एवं 26126 लाभुकों के बीच 18211.5 लाख रुपए की परिसंपत्ति बांटी।*
    =========================
    *जामताड़ा जिला अंतर्गत कुल 720 किलोमीटर सड़क का बिछेगा जाल, 550 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत।*
    =========================
    *आयोजित कार्यक्रम में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत 2,742, साईकिल वितरण के तहत 13,553, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना/CMEGP के तहत 242, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 15, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 178 समेत कुल 26 हजार से अधिक लाभुक विभिन्न योजनाओं से आच्छादित हुए।*
    =========================
    *★ आपके जरूरतों के अनुसार योजनाएं बना रही राज्य सरकार*

    *★ गांव मजबूत करेंगे तभी राज्य मजबूत होगा*

    *★ अब हमारी बेटियां पढ़ाई नहीं छोड़ेगी*

    *★ स्थानीय नियुक्ति में आ रहें हैं आगे*

    *★ जामताड़ा में 720 कि०मी० सड़क और बिरबिंदिया पुल का होगा निर्माण*

    *– श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =========================
    गांव-गांव पंचायत पंचायत में शिविर लग रहा है और इन शिविरों में पदाधिकारी मौजूद रहकर जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। इससे पूर्व 2021और 2022 में आयोजित शिविर के दौरान भी लाखों आवेदन हमें प्राप्त हुए। लोगों की कई तरह की समस्याएं सामने आई और इन आवेदनों की जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए कार्य योजना तैयार किया गया। राज्य को मजबूत करना है तो गांव को मजबूत करना होगा। इस निमित्त ग्रामीण परिवेश के अनुरूप योजनाएं का बनना शुरू हुआ। यह राज्य हमेशा चुनौतियों के साथ आगे बढ़ता रहा है। आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक जीवन भर संघर्ष करते हैं और यही वजह है कि एकीकृत बिहार में यहां के आदिवासी-मूलवासी सहित सभी वर्ग समुदाय की स्थिति को देखते हुए आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य की लम्बी लड़ाई लड़ी गई और हमसभी को अलग झारखंड राज्य मिला। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री जामताड़ा के नाला प्रखण्ड के नूतनडीह में आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    *रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराना प्राथमिकता*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान हर किसी की जरूरत है। राज्य सरकार ने राशन कार्डधारियों को अब अनाज के साथ एक किलो दाल भी देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे 8 लाख पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने में असमर्थता दिखाई। हमारी सरकार ने इन आठ लाख परिवारों को आवास का लाभ देने हेतु कई बार आग्रह किया गया परंतु केंद्र सरकार द्वारा आवास आवंटन नहीं किया गया। अब राज्य सरकार ने निर्णय लेते हुए अबुआ आवास योजना शुरू की है। ताकि जरूरतमंद 8 लाख से अधिक परिवारों को आवास उपलब्ध हो सके। अबुआ आवास योजना का लाभ लेने के लिए आप जरूरतमंद लोग अवश्य इस शिविर में आवेदन दें, इसके तहत तीन कमरों का आवास राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर गरीब को 10 रुपए में धोती, साड़ी और लूंगी वर्ष में दो बार उपलब्ध करा रही है।

    *समस्याओं का समाधान कर रही है हमारी सरकार*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है लेकिन हमारी सरकार हर समस्या का समाधान के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य अलग होने के बाद 20 वर्ष में मात्र 15 लाख लोगों को पेंशन मिलता था। विगत 04 वर्ष में हम लोगों ने 36 लाख 30 हजार लोगों को पेंशन का लाभ देने का काम किया है। विगत 4 वर्ष में हम लोगों ने 20 लाख से अधिक किसानों को केसीसी कार्ड से आच्छादित करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक समस्या का समाधान होगा। आज हम इस राज्य को मजबूत बनाने में लगे हैं ताकि आने वाले कुछ वर्षों के बाद झारखण्ड इतनी ताकत पैदा कर ले कि वह हर चुनौतियों का सामना कर पाए और पिछड़ापन का कलंक मिटाने में सक्षम हो पाए।

    *साईकिल खरीद हेतु राशि बढ़ायी गई*

    मुख्यमंत्री ने कहा साईकिल वितरण योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से पैसा भेजा जा रहा है। पूर्व में 3500 रुपए की साईकिल दी जाती थी अब साइकिल खरीद हेतु स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को 4500 रुपए दी जा रही है। यह राशि बच्चे बच्चियों के खाते में सीधे जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10वीं 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए आपकी सरकार आर्थिक सहयोग गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए कर रही है। इस आर्थिक सहयोग की गारंटी आपकी सरकार बनेगी। आने वाली पीढ़ी सशक्त हो, इसके लिए उत्कृष्ट विद्यालय का निर्माण शुरू कर दिया है। वर्तमान में 80 उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ कर दिया गया है। उत्कृष्ट विद्यालयों की संख्या 5000 की जाएगी, जहां यहां के गरीबों, किसानों के बच्चे बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकें।

    *स्थानीय नियुक्ति में आ रहें हैं आगे*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति की योजना तैयार है। कुछ लोग नियुक्ति में व्यवधान डालने में लगे हैं। सरकार ने परीक्षा के लिए भरे जाने वाले आवेदन शुल्क भी खत्म कर दी है। इसकी चिंता युवाओं को नहीं करनी है। पहली बार जेपीएससी के दो-दो परीक्षा हम लोगों ने सफलतापूर्वक लिया और इसमें सफल लोग पदस्थापित भी हो गए हैं। आज 90 प्रतिशत से अधिक लोग इसमें सफल हो रहे हैं और पूर्व में इसके विपरीत अन्य राज्यों के लोग परीक्षा में शामिल हो सफलता प्राप्त करते थे।

    *जिले में काजू की खेती को दी जाएगी प्राथमिकता*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां काजू के पेड़ बहुत दिखाई दे रहे हैं। 80 के दशक में संताल परगना काजू के पेड़ से ढका हुआ था। लेकिन उस समय इसके फल का उपयोग यहाँ के लोग नहीं कर पाते थे, अब इसके फल को आधुनिक तकनीक से प्रोसेसिंग कर आय में वृद्धि का जरिया बनाया जा सकेगा। इस संदर्भ में वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। लोगों को इसका सही लाभ मिलेगा। वहीं अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान के तहत सरकारी भूमि में भी फलदार वृक्ष लोग लगा सकते हैं। जब तक वह फलदार वृक्ष रहेगा उसके मालिक आप ही रहेंगे। इस अभियान के जरिए लोगों को वनपट्टा से आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है।

    *पुल और 720 कि०मी० सड़क का होगा निर्माण*

    मुख्यमंत्री ने बताया कि जामताड़ा जिला में 500 कि०मी० ग्रामीण सड़क की स्वीकृति दी गई है जो 300 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। साथ ही पथ निर्माण विभाग के तहत उच्च स्तरीय 220 कि०मी० सड़क की स्वीकृति दी है जो करीब 250 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। कई जगह निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। पूर्व में निर्मित बीरबिंदिया पुल की क्वालिटी इतनी अच्छी नही थी इसी वजह से 10-15 साल भी नहीं चल पाया। आज हमारी सरकार ने फिर से बीरबिंदिया पुल के निर्माण की भी स्वीकृति दी है जो करीब 270 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।

    *सभी की चिंता सरकार को है*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के प्रधानों ने अपना मानदेय बढ़ाने के बाद कही है। सब के बारे में सरकार की चिंता है। समय के साथ हम काम करेंगे । आज हमारे पास जो संसाधन है, उसके अनुरूप हमें निर्णय लेना पड़ता है। केंद्र सरकार के पास बकाया 01 लाख 36 हजार करोड़ रुपए हमें मिलता तो आज ग्राम प्रधानों का भी मानदेय बढ़ाने में उक्त राशि सहायक होती। हमारी सरकार गरीबों को राहत देने का अभियान जारी रखेगी और यह भी तय करेंगे कि आज जो एक हजार रुपए से ज्यादा में आपको सिलेंडर मिल रहा है वह किस तरह आपको 500 रुपए में प्राप्त हो।

    *अब हमारी बेटियां पढ़ाई नहीं छोड़ेंगी*

    मुख्यमंत्री ने कहा अब हमारी बेटियां पढ़ाई नहीं छोड़ेंगी। अब हमारे आने वाली पीढ़ी इतना सशक्त होगा जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाएगा। हमारे पूर्वज पढ़े-लिखे नहीं थे। इसी वजह से हम लोग ठगे गए। लेकिन हमारे आने वाली पीढ़ी पढ़ेगी और आगे बढ़ेगी। वर्तमान सरकार यहां के गरीब, दलित, पिछड़े, किसानों के बच्चों को विदेश में निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। आप लोग अपने अंदर हुनर को विकसित करें। आपकी सरकार आपको विदेश में भी उच्च शिक्षा प्रदान करने का कार्य करेगी।

    *इस अवसर पर नाला विधायक-सह-विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्री बादल पत्रलेख, जामताड़ा विधायक डॉ० इरफान अंसारी, पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती राधा रानी सोरेन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, उपायुक्त जामताड़ा, आरक्षी अधीक्षक जामताड़ा, जिला के पदाधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री आलोक मेहता ने राजस्व विभाग के पदाधिकारियों को जनता के समस्याओं का समाधान ससमय करने तथा जनप्रतिनिधियों का प्रोटोकोल के अनुसार सम्मान करने की सख्त हिदायत दी है ।
    Next Article अशोक गहलोत को झटका, कोर्ट ने दी ट्रायल को मंजूरी

    Related Posts

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.