
मांझागढ़ ,गोपालगज । बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा एक ही परिवार के एक बच्ची सहित दो की हुई मौत दो लोग घायल हो गए बुधबार को करीब 11 बजे मांझागढ़ थाना क्षेत्र दाना पुर मोड़ उच्च पथ 27 पार करते समय अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया जिससे बाइक पर दो बच्ची सहीत चार लोग सवार थे । बताते चले कि गोपालगज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र खान बैरिया गांव राजेश चौधरी और राजन चौधरी तथा अनुष्का कुमारी ,बिक्की कुमारी सहित चार लोग बाइक से मांझागढ़ थाना क्षेत्र मधुसरया गांव के धर्मेंद्र चौधरी के घर रिस्तेदारी में खुले किराना दुकान के उद्घाटन में मंगलवार की शाम पहुचे हुए थे ।तथा बुधबार को करीब 11 बजे चारो लोग बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी बीच दाना पुर मोड़ पार करते समय पूरब से पश्चिम के तरफ तरफ कबाड़ लेकर जा रही अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही राजेश चौधरी और अनुष्का कुमारी की मौत हो गयी तथा राजन चौधरी और बिकी कुमारी गम्भीर रूप से घायल हो गए दोनो घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से इलाज हेतु सदर असपताल में गोपालगज में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है बिकी कुमारी की इस्थिति चिंता जनक बताया जा रहा है । घटना की अंजाम देते ही ट्रक चालक ट्रक छोड़ भागने में सफल हो गया । घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया । घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना प्रभारी और ए एस आई बलिराम कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेजा घटना घटते ही लोगो की भीड़ उमड़ी पड़ी जिससे सड़क कुछ समय के लिए जाम हो गया पुलिस के पहुचने पर जाम को हटाया गया लोगो का कहना है कि यहां बराबर सड़क दुघटना होती रहती है कारण यह है कि यहां ब्रिज बनना चाहिए परन्तु ब्रिज नही बनाया गया नही ट्राफिक की व्यवस्था भी नही है । अगर जिला प्रशासन के द्वारा ट्राफिक की व्यवस्था कर दी जाय, तो यहां होने वाली सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण पाया जा सकता है ।

