Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली : गलन की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
    Breaking News Headlines

    दिल्ली : गलन की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गलन की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
    नई दिल्ली :  उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आ रहा है. लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. पहाड़ी राज्यों में हो रहे हिमपात के चलते ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग की मानें तो तापमान घटने और पछुआ हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग ने ये भी अनुमान लगाया है कि अगले दो दिनों में देश के कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा.

     

     

     

    मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में 11-12 दिसंबर को घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं, बात राजधानी दिल्ली की करें तो बीते 12 साल में 10 दिसंबर सबसे ठंडा दिन रहा है. रविवार को तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया. इससे पहले 2011 में 10 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री था. दिल्ली-एनसीआर में 20 दिसंबर के बाद से ठंड और बढ़ जाएगी. दिन में ठिठुरन महसूस हो सकती है

     

     

     

    जम्मू कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे चला गया है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में रविवार को न्यूनतम पारा -5.5 डिग्री तक दर्ज किया गया. जबकि बारामुला के प्रसिद्ध हिल स्टेशन गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग की माने तो तो 16 दिसंबर तक इसी तरह से आसमान में बादल छाए रहेंगे.

     

     

    बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. गलन के साथ ठंड बढ़ने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में राज्य में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. जबकि, 15 और 16 दिसंबर को राज्य में बारिश के भी आसार हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIND vs SA 1st T20 : बारिश की भेंट चढ़ा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20
    Next Article हिमाचल: बि‍ल्डिंग के शीशे तोड़कर भागीं 13 लड़कियां, जंगल से किया रेस्क्यू

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.