Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरुद्वारा रोड के प्रवेश द्वार में नाला जाम
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गुरुद्वारा रोड के प्रवेश द्वार में नाला जाम

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरुद्वारा रोड के प्रवेश द्वार में नाला जाम । गंदगी के कारण एक सप्ताह से लोगों का गुरुद्वारा साहिब और विद्यालय जाना हुआ मुश्किल
    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव की जुगल जोड़ी का है कमाल — विकास सिंह
    मानगो के गुरुद्वारा रोड के प्रवेश द्वार के समीप मुख्य नाला सप्ताह भर से जाम हो जाने के कारण लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाने के साथ साथ सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने के कारण सड़क जर्जर होकर टूट गई है । सप्ताह भर से सुनवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर समस्याओं से अवगत कराया । मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को लोगों ने बताया गुरुद्वारा रोड के प्रवेश द्वार से ही प्रतिदिन हजारों लोग गुरुद्वारा साहिब के पवित्र स्थान में खाली पैर माथा टेकने में जाते हैं । नाले का गंदा पानी बीच सड़क पर बहने के कारण लोगों को सप्ताह भर से लगभग एक किलोमीटर दूर पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए माथा टेकने गुरुद्वारा साहिब आना पड़ रहा है गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में स्थित गुरु नानक एवं उच्च विद्यालय में लगभग दो हजार बच्चे पढ़ने आते हैं । बच्चों ने गंदगी के चलते विद्यालय आना छोड़ दिया है । गुरुद्वारा रोड़ मानगो की जीवन रेखा सड़क है जो पोस्ट ऑफिस रोड से लेकर ,गौड़ बस्ती, वैकुंठ नगर , सुभाष कॉलोनी, लक्ष्मण नगर ,शांति नगर ,पहलाद नगर , कृष्णा नगर,पारस नगर, सुभाष कॉलोनी को जोड़ने का कार्य करता है जिससे डिमना मुख्य सड़क जाम रहने की परिस्थिति में लोग आवागमन करते है मानगो पुल के ठीक बगल में मुख्य सड़क के पास स्थिति इतनी नारकीय बनी हुई है जिसकी बदबू से आस-पड़ोस के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि ऐसे स्थान में नाला जाम है जहां से प्रतिदिन लगभग सभी जिम्मेदार पदाधिकारी का आना जाना रहता है कम से कम प्रतिदिन दो बार कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव मंत्री बन्ना गुप्ता के घर हाजिरी लगाने जाते हैं पूरे राज्य में है नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी का पद राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के लिए स्वीकृत किया गया है वही ठीक इसके विपरीत मानगो नगर निगम में अभियंता विभाग से आए हुए इकलौते ऐसे कार्यपालक पदाधिकारी है जो प्रशासनिक सेवा के लिए बनाए गए पद को सुशोभित कर रहे हैं। पूरा मानगो नरक बना हुआ है । प्रतिदिन दर्जनों बिल्डिंग को सील करना फिर डील करके सील को तुरंत खोल देना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव का मुख्य कार्य हो गया हैं । कार्यपालक पदाधिकारी का मूल काम मानगों के लोगों को सुख सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ साफ सफाई रखना है उससे लोग वंचित रह जा रहे हैं भ्रष्टाचार की भेंट पुरा मानगो चढ़ चुका हैं। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, राजू गुप्ता ,सिटी भाटिया, मृत्युंजय सिंह, बब्बे भाटिया,पिंकी प्रसाद,अमरजीत सिंह, सुशील गुप्ता,सोनी सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिःशुल्क स्वास्थ्य सह जांच शिविर
    Next Article उपराष्ट्रपति का झारखंड आगमन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर किया स्वागत

    Related Posts

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    June 4, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    June 4, 2026

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.