Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने आयोजित शिविर का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड राजनीति

    विधायक जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज जामताड़ा प्रखंड के उदलबनी पंचायत में आयोजित शिविर का हुआ आयोजन।

    विधायक जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

    कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

    उपायुक्त ने कहा लोगों को योजनाओं का लाभ देने सरकार एवं प्रशासन आपके द्वार तक आई है, इसका लाभ उठाएं

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 09.12.2023 को जिला अंतर्गत जामताड़ा सदर प्रखंड के उदलबनी पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण माननीय विधायक डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने किया।

    *स्टॉल का बारी बारी से किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश*

    उदलबनी में आयोजित शिविर के निरीक्षण के दौरान माननीय विधायक एवं उपायुक्त ने सभी स्टालों का बारी बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी से स्टॉल में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।

    *शिविर का उठाएं लाभ : माननीय विधायक*

    माननीय विधायक ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें, इसके लिए आप सबों को लाभान्वित करने सरकार आपके द्वार पर आई है, इसका पूरा लाभ उठाइए।

    *जिन योजनाओं में ऑन स्पॉट समाधान संभव है, वैसे आवेदनों को उसी दिन शिविर में निष्पादन कर लाभुकों को योजना से लाभान्वित करें – उपायुक्त*

    उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को फोकस्ड एरिया के तहत अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, विभिन्न प्रमाण पत्र, राजस्व से जुड़े मामले, आयुष्मान कार्ड, वन पट्टा से जुड़े आवेदन को प्राथमिकता के तौर पर संग्रहण करने का निर्देश दिया। साथ ही फोकस्ड एरिया के अतिरिक्त बेनेफिसियरी ओरिएंटेड योजनाओं यथा सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, श्रमाधन पोर्टल पर श्रमिक पंजीकरण सहित अन्य योजनाओं के आवेदन प्राप्त करने तथा जिन योजनाओं में ऑन स्पॉट समाधान संभव है, उसका निपटारा शिविर में करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को आच्छादित करने एवं उनकी अन्य समस्याओं को सुनने सरकार व प्रशासन आपके द्वार तक आई है, इसका लाभ उठाइए। अपनी समस्याओं को निःसंकोच होकर शिविर में रखें अधिकारी आपकी समस्या का समुचित निष्पादन करेंगे। वहीं उन्होंने लोगों को शिक्षा को बढ़ावा देने अपने बच्चों को पढ़ाने, जागरूक बनने के साथ ही खेती बागबानी से जुड़ने के लिए अपील किया।

    *परिसंपत्ति का किया गया वितरण*

    वहीं इस मौके पर उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग की ओर से बच्चों को अन्नप्राशन रस्म करवाया।

    वहीं माननीय विधायक एवं उपायुक्त के द्वारा कई लाभुकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना की स्वीकृति, सर्वजन पेंशन योजना की स्वीकृति पत्र, जेएसएलपीएस के द्वारा ऋण का चेक, कंबल वितरण, केसीसी स्वीकृति, जाति प्रमाण पत्र आदि प्रदान किया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर बीडीओ जामताड़ा श्री प्रवीण चौधरी, अंचल अधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने मरीजों के बीच फल का किया वितरण
    Next Article पूर्व कृषि मंत्री सत्यानन्द झा बाटुल ने झारखंड सरकार पर बोला हमला,कहा लूटेरी कांग्रेस के साथ मिलकर झारखंड सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.