Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने मरीजों के बीच फल का किया वितरण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड राजनीति

    सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने मरीजों के बीच फल का किया वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने मरीजों के बीच फल का किया वितरण

    जामताड़ा, संवाददाता : कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 77 वें जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता शनिवार शाम को सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में इलाजरत मरीजों के बीच कांग्रेसियों ने फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया और उन्हें बताया कि आज हमारे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का जन्मदिन है इसलिए हम आपको सहायता स्वरूप फल एवं मिठाई प्रदान कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से बलिदानियों की पार्टी रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर स्व इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किये। कांग्रेस के नेताओं ने इस देश की खातिर जितने बलिदान दिए हैं वह किसी अन्य पार्टी के लिए कदापी भी की संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आज एक नए रूप में देशभर में लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। सोनिया जी के नेतृत्व का ही देन है कि आज पार्टी एक अलग स्वरूप में नजर आ रही है और दिन-ब-दिन कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा देशभर में मजबूत होता जा रहा है। हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता नेतृत्व क्षमता की मिसाल कहीं जाने वाली सोनिया गांधी जी के लंबे उम्र की कामना करते हैं और उनके स्वस्थ जीवन और सफल मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना करते हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी अजीत दुबे, विजय दुबे, कराली चरण सरखेल, नंदकिशोर सिंह, विमल कुमार भैया, मुस्तफा अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, मुबारक अंसारी, ताकेश सिंह, शिशिर मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहु के आवास से 300 करोड़ राशि बरामद होने का मतलब झामुमो ,कांग्रेस, राजद झारखंड के गरीब जनता को लूट रही है: ढुल्लू महतो
    Next Article विधायक जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि भूषण मेहरा ने आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

    Related Posts

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.