Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से तीन सौ करोड़ से अधिक की राशि बरामद होने पर भाजपा हुई हमलावर, विधायक सीपी सिंह ने कहा- कांग्रेस नेता के यहाँ पैसा मिलना आश्चर्य की बात नही, कांग्रेस का मतलब करप्शन, अब ईडी करे मामले की विस्तृत जांच
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से तीन सौ करोड़ से अधिक की राशि बरामद होने पर भाजपा हुई हमलावर, विधायक सीपी सिंह ने कहा- कांग्रेस नेता के यहाँ पैसा मिलना आश्चर्य की बात नही, कांग्रेस का मतलब करप्शन, अब ईडी करे मामले की विस्तृत जांच

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 9, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से तीन सौ करोड़ से अधिक की राशि बरामद होने पर भाजपा हुई हमलावर, विधायक सीपी सिंह ने कहा- कांग्रेस नेता के यहाँ पैसा मिलना आश्चर्य की बात नही, कांग्रेस का मतलब करप्शन, अब ईडी करे मामले की विस्तृत जांच

    जमशेदपुर। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। जिसमें अबतक विभाग को 300 करोड़ से अधिक नकद मिला है। इतनी बड़ी मात्रा में नकद बरामद होने पर एक ओर जहां आम से लेकर खास लोग हैरान हैं। तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी एवं इंडी अलायंस पर हमलावर है। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा कांग्रेस पार्टी और इंडी अलायंस के भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर प्रेस-वार्ता आयोजित की गई। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित प्रेस-वार्ता में रांची के विधायक सह पूर्व मंत्री सीपी सिंह, सांसद विद्युत वरण महतो मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, जिला महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा समेत बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी मौजूद रहे। प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सीपी सिंह ने कांग्रेस और इंडी अलायंस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं के यहां से पैसा मिलना कोई आश्चर्य की बात नही है। इतने अधिक मात्रा में नकद राशि बरामद किया जाना ही आश्चर्य की बात है। आजाद भारत के इतिहास में यह पहली घटना है जब 300 करोड़ से अधिक की नकद राशि इनकम टैक्स के द्वारा बरामद की गई है। कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह राशि झारखंड के लूट-खसोट का है जो नकली गांधी परिवार के लिए रखे गए थे, जिसे दिल्ली पहुंचाने की योजना थी। इसी बीच आयकर विभाग को भनक लगने पर यह कार्रवाई की गई और पैसे बरामद किए गए। संभावना यह भी है कि यह पैसा छत्तीसगढ़ में हंग असेंबली होने पर विधायकों के ‘खरीद पॉलिटिक्स’ और रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ के लिए रखा गया था। सीपी सिंह ने कहा कि अबडी यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का बनता है। ईडी इस मामले में हस्तक्षेप कर इसकी विस्तृत जांच करें और एक-एक पैसे का हिसाब कर इसका खुलासा करें।

    विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लंबे शासनकाल के सभी दौर में लूट और भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए हैं। पंडित नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक के कार्यकाल में बड़े घोटाले और भ्रष्टाचार हुए। उन्होंने कहा कि आज सभी दल अपना और अपने परिवार के राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। कहा कि इस गठबंधन में शामिल दलों को देखे तो दरअसल ये इंडी गठबंधन नही है बल्कि भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। सीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट कहना है कि जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी जी की गारंटी है। भारतीय जनता पार्टी भी ‘ना भ्रष्टाचार करेंगे और ना ही भ्रष्टाचार सहेंगे’ की नीति पर कार्य करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस मामले में राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिससे कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति ना हो पाए। वहीं, उन्होंने सरकार आपके द्वार, नियोजन नीति, स्थानीय नीति, 1932 खतियान, रोजगार, बेरोजगारी भत्ते जैसे मुद्दे के साथ पूरे राज्य में बालू, खनिज सम्पदाओं की खुली लूट और व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर हेमंत सरकार पर भी तीखा हमला बोला।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार और लूट शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित है। पीएम नरेंद्र का संकल्प है “न खायेंगे, न खाने देंगे और जिन्होंने भी जनता का पैसा खाया उसको भी बाहर निकालेंगे।” सांसद विद्युत महतो ने कहा कि यह भी चर्चा है कि झारखंड के लूट का पैसा उड़ीसा क्षेत्र को सुरक्षित मानकर वहीं गाड़ियों में भरकर ले जाया जाता रहा है। यह भ्रष्टाचार कोई साधारण नहीं है जिसकी गहन जांच होनी चाहिए। कहा कि भाजपा मांग करती है कि भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी हो, उनकी कड़ाई से पूछताछ हो। पार्लियामेंट से सांसद को बर्खास्त कर प्रवर्तन निदेशालय इस मामले को अपने अधीन लें। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि इंडी गठबंधन स्वार्थी दलों का गठबंधन मात्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव जैसे नेता व परिवार वाली अन्य पार्टी देश के विकास के बजाय राजनीति में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर अधिक सक्रिय हैं। उनका मकसद सिर्फ परिवारवाद और अपना राजनीतिक भविष्य है। इनके पास न तो नीति है, न नीयत और न ही नेता। विद्युत महतो ने पिछले दिनों मानगो क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर की घटना पर चिंता जताते हुए इसे हेमंत सरकार की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधी और माफिया पूरी तरह से बेखौफ और बेलगाम हैं। पूरे राज्य में लोग भयाक्रांत हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री बोले- 5 हज़ार स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस खुलेंगे, पोस्ट -मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए करने का निर्णय, प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति में भी तिगुना इज़ाफ़ा
    Next Article जनवरी में राजेश शुक्ल को पटना में अधिवक्ता शिरोमणि से सम्मानित करेगा स्टेट बार कौंसिल

    Related Posts

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.