Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्टार किड्स कि फिल्म- द आर्चीज
    Headlines सिनेमा

    स्टार किड्स कि फिल्म- द आर्चीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ऐक्टर:अगस्त्य नंदा,खुशी कपूर,सुहाना खान,वेदांग रैना,मिहिर आहूजा,डेलनाज ईरानी
    डायरेक्टर : जोया अख्तर
    श्रेणी:Hindi, Drama, Musical, Comedy
    अवधि:2 Hrs 21 Min

     

     

    इस फिल्म के जरिए तीन स्टार किड्स को एक साथ लॉन्च कर दिया गया है. यह लॉन्चिंग की है, डायरेक्टर जोया अख्तर ने और फिल्म का नाम ‘द आर्चीज’ है. फिल्म के जरिये शाहरुख खान की बिटिया सुहाना खान, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को लॉन्च किया गया है. फिल्म मशहूर कॉमिक्स पर बनी है.

     

    कहानी: फिल्म की कहानी 1964 के भारत में रिवरडेल नाम के एक काल्पनिक हिल स्टेशन की है। यह आर्ची और उसके दोस्तों की यारी, उनके रोमांस और सामाज को लेकर जिम्मेदारी के एहसास और इसे निभाने की कवायद को दिखाती है। कहानी में एक पार्क है, जो आर्ची और उसके दोस्तों की पसंदीदा जगह है। इस पार्क को तोड़कर वहां डेवलपर्स एक आलीशान होटल बनाना चाहते हैं। युवा दोस्तों की टोली इसके खिलाफ मैदान में उतरती है। आगे क्या होता है, कहानी इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

    आर्ची इस दुनिया के सबसे मनमोहक कॉमिक कैरेक्टर्स में से है। ऐसे में यहां नए चेहरों की भीड़ लुभाती भी है। अमीर और बिगड़ैल वेरोनिका लॉज की भूमिका में सुहाना खान हैं, जो अपने बिजनेस मैन पिता की चतुराई और दोस्तों के लिए वफादारी के बीच फंसी है। वह इसमें एक प्यारी और साहसी लड़की का किरदार निभाती हैं। कन्फ्यूज्ड आर्ची के रूप में अगस्त्य नंदा आकर्षक लगते हैं, जो केवल दिखावे के लिए जीवन जीते हैं। लेकिन उसे यह समझना पड़ता है कि ‘सब कुछ राजनीति है’, और वह वेरोनिका या बेट्टी के बीच किसी को नहीं चुन सकता। खुशी कपूर ने बेट्टी के रोल में असरदार काम किया है। वह इमोशनल सीन्स में ज्यादा उभरकर आती हैं। रेगी के किरदार में वेदांग रैना और एथेल के रोल में डॉट प्रभावशाली हैं। जगहेड की भूमिका में मिहिर आहूजा क्यूट लगते हैं। डिल्टन के रूप में युवराज मेंडा, एक बेवकूफ टीनएज लड़के की भूमिका में अच्छे लगे हैं। कुल मिलकार इन सभी नए-नवेले एक्टर्स को स्क्रीन पर खुद को संवारने का पूरा मौका मिला है।

    फिल्म की एक बड़ी समस्या ये है कि अपने दूसरे भाग में इसकी स्पीड धीमी पड़ जाती है। जबकि कहानी में पार्क के लिए बढ़ते संघर्ष के साथ इसमें और तेजी आनी चाहिए थी। ऐसे में यही लगता है कि यहां मामला थोड़ा और मनोरंजक होना चाहिए था। कहानी में जो समाधान निकाला गया है, या दिखाया गया है वो सुविधाजनक हैं, इसे और बेहतर बनाया जा सकता था।

    जोया अख्तर ने कई बड़ी फिल्में बनाई हैं और कई शानदार किरदार हिंदी सिनेमा को दिए हैं. द आर्चीज के जरिये वह स्टार किड्स का कोई भला करती नजर नहीं आ रही हैं. इस तरह जोया अख्तर से काफी उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने हर मोर्चे पर निराश किया है. ये तो शुक्र है कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है. अगर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती तो इसका हश्र समझा जा सकता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबड़ा हादसा, बच्चों से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त ,1 की मौत 14 गंभीर घायल
    Next Article BAN vs NZ ODI Series: कीवी टीम का ऐलान, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.