Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भ्रष्टाचार के आरोपी आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार ने किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल
    Headlines बिहार

    भ्रष्टाचार के आरोपी आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार ने किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना ,भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में पिछले सात माह से फरार चल रहे गया के तत्कालीन वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार को सर्वोच्च न्यायालय से भी राहत नहीं मिल पाई। जिसके कारण आखिरकार मंगलवार को देर शाम पटना सिविल कोर्ट में आत्म समर्पण करना पड़ा। आत्म समर्पण के बाद 14दिनों के न्यायिक हिरासत में पटना स्थित आदर्श केन्द्रीय कारा बेउर भेज दिया गया है। बिहार कैडर के 2011बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को सर्वोच्च न्यायालय ने दो सप्ताह के अंदर न्यायालय में आत्म समर्पण करने का आदेश दिया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश का अंतिम तारीख 6दिसम्बर को समाप्त होने वाली थी। न्यायालय के आदेश के खत्म होने से ठीक एक दिन पहले आदित्य कुमार ने आत्म समर्पण कर दिए।

     

    आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार पर अपने ऊपर दायर शिकायतस खत्म कराने और बेहतर पोस्टिंग के लिए अपने जालसाज एवं शातिर दोस्त अभिषेक कुमार से बिहार के पुलिस प्रमुख रहे एस के सिंघल को फोन करवाने का आरोप लगाए गए थे। आदित्य कुमार पर शराब माफिया से सांठ-गांठ कर अवैध कमाई करने का भी आरोप है।

    बिहार के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल को आईपीएस आदित्य कुमार के जालसाज एवं शातिर दोस्त अभिषेक कुमार ने अपने आप को बिहार उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बताकर आदित्य कुमार को लाभ पहुंचाने के लिए कई बार फोन किया था। हलांकि पुलिस महानिदेशक को बार बार फोन आने के बाद भी इस जालसाज अपराधी के बारे में पत्ता नहीं चल पाया था। इस फोन करने वाले शातिर जालसाज के बारे में सिंघल को पत्ता भी नहीं चला और उसके प्रभाव में आने भी लग गए थे। साथ हीं पुलिस महानिदेशक मुख्य न्यायाधीश समझकर सर भी संबोधन किया करते थे। इसके बाद अभिषेक व्हाटसएप के जरिए बड़े-बड़े लोगों को चूना लगाने लगा। हालंकि कुछ दिन बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। मगर ये आईपीएस अधिकारी अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय का चक्कर लगाते रहे।

    इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल से इस पूरे मामले पर रिपोर्ट भी मांगी और साथ हीं आईपीएस आदित्य कुमार को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था। उसके बाद मजबूर होकर आदित्य कुमार को आज न्यायालय में समर्पण करना पड़ा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकमजोर हुआ चक्रवात मिगजॉम, 18 लोगों की गई जान, कई राज्यों में बारिश के आसार
    Next Article गोगामेड़ी हत्याकांड: UAPA के तहत केस दर्ज, FIR में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भी जिक्र

    Related Posts

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    May 15, 2025

    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक

    May 15, 2025

    काबिलियत और अंक: दोनों में फर्क समझें

    May 15, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ: झाड़ियों से जीवन तक

    काबिलियत और अंक: दोनों में फर्क समझें

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.