Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाराज आलाकमान का आदेश कमलनाथ इस्तीफा दो!
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    नाराज आलाकमान का आदेश कमलनाथ इस्तीफा दो!

    News DeskBy News DeskDecember 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कराती हार के बाद अब कांग्रेस का केंद्रीय आलाकमान एक्शन मोड में आ गया है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय आलाकमान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख पद से कमलनाथ को इस्तीफा देने को कहा है

     

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कराती हार के बाद अब कांग्रेस का केंद्रीय आलाकमान एक्शन मोड में आ गया है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय आलाकमान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख पद से कमलनाथ को इस्तीफा देने को कहा है। बता दें कि चुनावों और उससे पहले कमलनाथ को आलाकमान ने फ्री हैंड दिया था और वह अपने हिसाब से फैसले ले रहे थे। अब इस हार के बाद आलाकमान हार के कारणों की समीक्षा कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसके तहत ही सबसे पहले कमलनाथ को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है।

    मंगलवार को कमलनाथ ने बुलाई है भोपाल में बैठक
    वहीं इससे पहले कमलनाथ ने मंगलवार को पार्टी के सभी उम्मीदवारों की बैठक भोपाल में बुलाई है। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 11 बजे बुलाई गई है। इसमें पार्टी की इस हार पर समीक्षा की जाएगी और एक-एक सीट पर हार के कारणों की चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि 2018 विधानसभा चुनावों में जहां पार्टी के 114 विधायक चुनकर आए थे लेकिन इस बार यह संख्या केवल 66 पर ही सिमट गई।

    जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का आदेश दिया- कमलनाथ
    वहीं इससे पहले रविवार शाम को हार स्वीकार करते हुए कमलनाथ ने कहा कि चुनाव परिणाम में मध्य प्रदेश की जनता का फैसला मुझे स्वीकार है। हमें विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है और हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। मध्य प्रदेश के सामने अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि मध्य प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, हमारे किसानों को खुशहाली मिले।

    इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। मुझे आशा है कि जनता ने उनके ऊपर जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। आप सबको याद होगा कि मैंने कभी सीटों की घोषणा नहीं की। मैंने हमेशा यही कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है और आज भी मैं यही कहूंगा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है। मैं सभी हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए विधायकों के साथ इस बात की समीक्षा करूंगा कि आखिर वह क्या वजह रही जो हम अपनी बात मध्य प्रदेश के मतदाता को समझा नहीं सके।

    केंद्रीय आलाकमान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख पद से कमलनाथ को इस्तीफा देने को कहा है मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कराती हार के बाद अब कांग्रेस का केंद्रीय आलाकमान एक्शन मोड में आ गया है। सूत्रों के अनुसार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनये भारत-सनातन भारत को मजबूती देने वाले नतीजें
    Next Article अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी। फुलवड़िया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन में इस्तेमाल हो रहे बालू लदे 02 ट्रैक्टर जप्त ।

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.