Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में आउटसोर्सिंग कमर्चारियों को काम पर रखने वाली दो एजेंसियों का सरकार के साथ एकरारनामा हुआ खत्म, झारखंड शिक्षण कर्मचारी संघ (आउटसोर्स) के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी से की मुलाकात, कुणाल ने शिक्षा सचिव के. रवि कुमार से हस्तक्षेप का किया आग्रह, मदद का मिला भरोसा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    राज्य में आउटसोर्सिंग कमर्चारियों को काम पर रखने वाली दो एजेंसियों का सरकार के साथ एकरारनामा हुआ खत्म, झारखंड शिक्षण कर्मचारी संघ (आउटसोर्स) के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी से की मुलाकात, कुणाल ने शिक्षा सचिव के. रवि कुमार से हस्तक्षेप का किया आग्रह, मदद का मिला भरोसा

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राज्य में आउटसोर्सिंग कमर्चारियों को काम पर रखने वाली दो एजेंसियों का सरकार के साथ एकरारनामा हुआ खत्म, झारखंड शिक्षण कर्मचारी संघ (आउटसोर्स) के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी से की मुलाकात, कुणाल ने शिक्षा सचिव के. रवि कुमार से हस्तक्षेप का किया आग्रह, मदद का मिला भरोसा

    जमशेदपुर। पूरे राज्य में आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों को काम पर रखने वाली दो एजेंसियों का सरकार के साथ एकरारनामा की अवधि नवंबर 2023 को समाप्त हो गयी है। इस कारण राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार की ओर से सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों एवं शिक्षा अधीक्षक को इन एजेंसियों के अंतर्गत कार्य कर रहे कर्मचारियों का पूरा विवरण मांगा गया है। शिक्षा सचिव की ओर से जारी इस पत्र के बाद से पूरे राज्य में दोनों एजेंसी के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर तैनात करीब 2500 से अधिक कर्मचारी के बीच हड़कंप मच गया। इस बाबत शनिवार को झारखंड शिक्षण कर्मचारी संघ (आउटसोर्स) के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी से मुलाकात की।

     

     

    इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि ऐसी परिस्थिति में पिछले एक वर्ष से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले हजारों आउटसोर्सिंग कर्मचारी एजेंसी के एकरारनामा खत्म होने के बाद बेरोजगार हो जाएंगे और उनके समक्ष रोजी-रोटी के गंभीर संकट उत्पन्न होंगे। इसके साथ ही, नयी एजेंसी में जब नए लोग आएंगे तो उन सभी का पूरा करियर तबाह हो जाएगा। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सभी बातों को विस्तारपूर्वक बताते हुए कुणाल षाड़ंगी से इस मामले में मदद का आग्रह किया।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कमर्चारियों की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के शिक्षा सचिव के. रवि कुमार से फ़ोन पर बात कर मामले की पूरी जानकारी दी और हस्तक्षेप का आग्रह किया। कुणाल ने बताया कि एकरारनामा खत्म होने वाली एजेंसी के साथ पूरी ईमानदारी से जुड़कर सेवाएं देने वाले हज़ारों दक्ष कर्मचारियों को नए एजेंसी के तहत समायोजित किया जाए। उन्होंने बताया कि इससे हजारों कर्मचारियों के अनुभव का लाभ लोगों को मिलेगा और वे रोजगार से भी जुड़े रहेंगे। वहीं, शिक्षा सचिव के. रवि कुमार ने कुणाल षाड़ंगी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इन सभी कर्मचारियों को जिला स्तर पर

     

     

    समायोजित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही, पूर्व की मुकाबले सभी जिलों में जिला स्तर पर आउटसोर्सिंग कमर्चारियों की बहाली की जाएगी। जो पहले पूरे राज्य में दो एजेंसी थी अब उनका चयन जिलावार किया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के त्वरित संज्ञान लेकर पहल करने पर पूरे राज्य के हज़ारों आउटसोर्सिंग कर्मचारी फिलहाल राहत की स्थिति में हैं और आशान्वित हैं।

     

    कुणाल ने शिक्षा सचिव के. रवि कुमार से हस्तक्षेप का किया आग्रह झारखंड शिक्षण कर्मचारी संघ (आउटसोर्स) के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी से की मुलाकात मदद का मिला भरोसा राज्य में आउटसोर्सिंग कमर्चारियों को काम पर रखने वाली दो एजेंसियों का सरकार के साथ एकरारनामा हुआ खत्म
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 6 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया
    Next Article डॉ अजय की टीम ने उत्तराखंड सुरंग में फंसे डुमरिया के मजदूरों के परिवारों से मुलाकात की.

    Related Posts

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    September 16, 2026

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.