Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू पत्र लिखकर देश के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एवं संविधान वेत्ता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का आग्रह किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू पत्र लिखकर देश के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एवं संविधान वेत्ता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का आग्रह किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू पत्र लिखकर देश के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एवं संविधान वेत्ता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का आग्रह किया

    अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिख कर देश के सभी अनुमंडलीय, जिला व्यवहार न्यायालय एवं उच्च न्यायालय परिसर में सुंदर फुलवारी बगीचा का निर्माण कर उसमें देश के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एवं संविधान वेत्ता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का आग्रह किया है

    वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने लिखे पत्र में कहा है कि सदियों की गुलामी के दौर में हमारे पूर्वजों ने देश की पहचान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए जान की कुर्बानी दी, देश निकाला सहा, गोलियां खाई, फांसी पर चढ़े, परिवार से जुदाई सही, बड़ा ही कष्टदायक जीवन रहा, परंतु उद्देश्य प्राप्ति में किसी तरह की कोर कसर नहीं रखी।
    अंग्रेजी राज्य में स्वाधीनता का उद्देश्य प्राप्त करने के लिए,राष्ट्रीय आंदोलन के दौर में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई उच्च नीच जाति का भेदभाव खत्म करने और आदर्श रामराज स्थापित के लिए हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने साल 1928 में ही संविधान का निर्माण किया और सभी के अधिकारों की रक्षा की गारंटी दी।
    महात्मा गांधी के शांतिप्रिय आंदोलन के पहले ही ज्योतिबा फुले, महामना मालवीय सर सैयद अहमद खान जैसे लोगों ने शिक्षा का दीप जलाए और अंग्रेजों को अपने संविधान का सही तरीके से पालन करने हेतु एक बड़ी शिक्षित युवाओं की फौज तैयार की।
    इसी दौर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एवं देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा जैसे असंख्य वकीलों कानून विद की भूमिका रही की एक आदर्श संविधान का निर्माण हुआ। जिसका श्रेय देश की जनता डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को देती है।
    महामहिम जी यह विडंबना है कि हमारे देश की नई पीढ़ी राष्ट्रीय आंदोलन की बात छोड़ दें, हमारे देश के आजादी के राष्ट्रीय आंदोलन के पांच महान नेताओं का नाम भी क्रमशः नहीं ले सकती है।
    इस देश की युवा पीढ़ी और आने वाले पीढ़ियों को यह याद रहे कि इस अखंड मजबूत भारत राष्ट्र के निर्माण में संविधान की बड़ी भूमिका रही है जिसने जाति धर्म भाषा लिंग के भेदभाव के बड़े अंतर को कम करने का काम किया है।
    महामहिम जी आप और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश धन्यवाद के पात्र हैं, संविधान दिवस 2023 के मौके पर आपने सर्वोच्च न्यायालय परिसर में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की है, इसका अनुकरण देश की निचले स्तर की अदालत तक होना चाहिए।
    यदि हम आने वाले समय में भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं, दुनिया के विकसित राष्ट्रों की अगली कतार में खड़े रहना चाहते हैं तो हम देश के प्रत्येक न्यायालय में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं संविधान निर्माण में बड़ी भूमिका अदा करने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करें। इसके साथ ही राष्ट्रीय आंदोलन में अपने प्राण भारत मां को अर्पित करने वाले अनाम शहीदों को स्थान देने के लिए स्थानीय स्तर पर भी प्रतिमा लगाने का काम किया जाए। इस उद्देश्य प्राप्ति के लिए आप केंद्र एवं राज्य सरकार को आदेश देने की कृपा प्रदान करें।
    धन्यवाद

    आपका

    सुधीर कुमार पप्पू
    अधिवक्ता, जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय
    9835120204

    प्रतिलिपि
    * माननीय मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, भारत, नई दिल्ली।
    माननीय न्यायमूर्ति मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध है कि यदि 6 महीने अवधि के अंदर महामहिम राष्ट्रपति जी एवं भारत सरकार के द्वारा इस आशय का आदेश आवश्यक वित्त व्यवस्था के साथ जारी नहीं होता है तो इसे जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार करने की कृपा करें।
    * आदरणीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद में बढते आपराधिक घटनाओं व पुलिस की कार्यशैली के विरोध में धनबाद मारवाड़ी समाज द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन ‘सत्याग्रह आंदोलन…
    Next Article पुलवामा अटेक ,का दोषी पूर्व गवर्नर सतपाल मलिक है ,बड़ा खुलासा

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.